फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity line not shifted, notice to XEN

Lakhimpur Kheri News: शिफ्ट नहीं की बिजली लाइन, एक्सईएन को नोटिस

Thu, 24 Oct 2024 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity line not shifted, notice to XEN
लखीमपुर खीरी। हाईवे चौड़ीकरण में बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए बजट मिलने के बाद भी बिजली निगम ने काम नहीं कराया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जब इसकी समीक्षा की तो यह लापरवाही सामने आई है। सीडीओ ने गोला एक्सईएन पंकज गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही तत्काल काम कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोला-संसारपुर हाईवे को चौड़ा किया गया है, ताकि जाम की समस्या न रहे। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में बिजली विभाग को करोड़ों रुपये का बजट देकर बिजली लाइन शिफ्ट करने को कहा था, लेकिन विभाग लाइन को शिफ्ट नहीं कर सका। इसमें एक रोड तो बिना बिजली के खंभे हटाए ही बना दी गई। संसारपुर से हजरतपुर मार्ग चौड़ीकरण में बिजली लाइन बाधा बनी है।
विज्ञापन

वहीं गोला-बांकेगंज रोड के चौड़ीकरण के लिए यहां बिजली लाइन शिफ्ट करनी थी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जब समीक्षा की तो पता चला कि लाइन शिफ्ट नहीं की गई। लाइन शिफ्ट करने के लिए निगम ने दो बार बजट जारी किया। पहली बार 70 लाख, जबकि दूसरी बार 180 लाख रुपये का बजट दिया। समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर अधिशासी अभियंता गोला को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
80 प्रतिशत हो चुका है काम
गोला के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल में ही कार्यभार ग्रहण किया है। जानकारी करने पर पता चला कि 80 प्रतिशत काम हो चुका है। कुछ जगह वन विभाग के पेड़ और भवन आ रहे हैं, जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। दोनों विभागों को पत्र जारी किया गया है। पेड़ और भवन हटते ही शत-प्रतिशत कम पूरा करा लिया जाएगा।

----------
मामला संज्ञान में नहीं है। अभी हाल में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आपने बताया है कि इसकी जानकारी की जाएगी। अगर काम नहीं हुआ है, तो उसको तत्काल कराया जाएगा।
-अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता, गोला सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed