फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity

बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने पर 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity
लखीमपुर के गांव तकियापुरवा में बिजली की चेकिंग करती टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बेलरायां। बिजली के बकाया बिल का भुगतान न होने पर मामले की जांच के लिए अवर अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीमों ने कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 30 घरों के कनेक्शन काट दिए गए, जिससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता विकास सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली बिल वसूली अभियान शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत मोतीपुर में 12 घरों के बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। बेलरायां कसबे के ग्राम तकियापुरवा में 10 व ग्राम पंचायत लालापुर के आठ बड़े बिजली बिल बकायेदारों के घरों की बिजली गुल की गई है। बिजली बिल जमा करने में लापरवाही करने पर बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक जगहों पर चस्पा कराई जाएगी। चोरी-छिपे कनेक्शन जोड़ कर कर बिजली जलाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। टीमों ने घरों पर कनेक्शन और भार की भी जांच की। इससे बिजली बकायेदारों में अफरातफरी मचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

------
कम वसूली पर लगाई फटकार
बेलरायां। बिजली उपकेंद्र तिकुनियां में जेई विकास सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें बिजली बकायेदारों से कम वसूली पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और मुहिम चलाकर बकाया बिजली भुगतान जमा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बेलरायां में आज लगेगा बिजली वसूली कैंप
बेलरायां। जेई विकास सिंह ने बताया कि बिजली कैंप रविवार को कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज मे लगेगा, जिसमें उपभोक्ताओं के बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नया बिल न होने की दशा में पुराने बिल पर बकाया भुगतान जमा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed