फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity crisis deepens in scorching heat

Lakhimpur Kheri News: झुलसाती गर्मी में गहराया बिजली संकट

Mon, 09 Jun 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepens in scorching heat
ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाता फायरकर्मी-संवाद
लखीमपुर खीरी। झुलसाती गर्मी में लगातार हो रहे फॉल्ट से लोग परेशान हैं। वहीं मोहल्ला हिदायत नगर चौराहा पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें बढ़ीं तो राहगीरों के साथ ही पास में लगी सोमवारी बाजार में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफाॅर्मर जलने की वजह से कई मोहल्लों के लगभग 800 कनेक्शनधारक प्रभावित रहे। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि आपूर्ति बहाल होने में करीब पांच घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे चौराहे पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई थी। आसपास के लोग और राहगीर जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हिदायत नगर चौराहे के समीप ही सोमवारी बाजार लगती है, जिसमें सैकड़ों लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचते हैं। जिस समय आग लगी उस समय बाजार में काफी भीड़ थी। आग की लपटें देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईएन शैलेंद्र ने बताया कि सूचना पर बिजली कर्मियों को भेजा गया है। बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी पांच घंटे से अधिक वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन







सब्जी की दुकान भी जद में आई
ट्रांसफॉर्मर के समीप में ही एक सब्जी की दुकान है। बताते हैं कि आग की लपटों ने सब्जी की दुकान पर पड़े छप्पर को आगोश में ले लिया। धीरे-धीरे आग ने दुकान में रखे बारदाने को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना था कि ईद की वजह से करीब तीन दिन से दुकान बंद है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।





बिजुआ क्षेत्र में बिजली संकट, 18 घंटे की जगह 10 घंटे ही मिल रही आपूर्ति

- लो-वोल्टेज से नहीं चल पा रहे विद्युत उपकरण, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजुआ। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गंभीर स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 40 डिग्री से अधिक तापमान में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के निर्धारित रोस्टर के विपरीत केवल 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है।
लो-वोल्टेज की समस्या से कूलर और पंखे ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार बिजली की आवाजाही से घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से रोस्टर का समय और कम हो जाता है। अघोषित कटौती से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। कस्बे से लेकर गांव तक यह समस्या व्याप्त है।
इस संबंध में जेई रविशंकर ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। मेन लाइन और लोकल लाइन के फाॅल्ट को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या पीछे से है।



पलिया : तीन घंटे बिजली कटौती होने से हुई परेशानी

पलियाकलां। पलिया विद्युत निगम द्वारा रोजाना रोस्टरिंग के नाम पर कटौती की जा रही है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है।
सोमवार अपराह्न ढाई बजे विद्युत निगम द्वारा रोस्टरिंग के नाम पर डेढ़ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति काट दी गई। हालांकि डेढ़ घंटे के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। शाम करीब साढ़े पांच बजे तीन घंटे बाद लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी। लोगों का आरोप है कि एक्सईएन, एसडीओ व जेई सबसे शिकायत की जाती है, लेकिन कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं देते। संवाद



इछना फीडर से जुड़ी आपूर्ति लगातार बाधित

मैगलगंज। औरंगाबाद से संचालित इछना फीडर की आपूर्ति पिछले कई दिन से बाधित है। इससे न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में अंधेरा है, बल्कि नलकूप भी ठप पड़े हैं। किसान जहां खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे, वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव में शरण लेते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अफसरों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस बाबत औरंगाबाद के जेई उमेश कुमार ने बताया कि लोकल फाॅल्ट ज्यादा रहते हैं। दिन में रोस्टरिंग की समस्या के चलते कभी-कभी बिजली आपूर्ति बाधित होती है। बाकी बिजली सभी फीडरों पर चालू है। संवाद



संपूर्णानगर : फाॅल्ट से बाधित रही बिजली आपूर्ति

संपूर्णानगर। विद्युत निगम क्षेत्र के कस्बे में दुर्गा मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार की शाम भी ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी उठी, जिससे बिजली गुल हो गई। बीती रात भी फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत व्हाट्सएप ग्रुप पर की। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निगम ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed