फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric locomotive trial of rail electrification soon

रेल विद्युतीकरण का इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ट्रायल जल्द

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Electric locomotive trial of rail electrification soon
इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव पॉवर - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। मैलानी-बांकेगंज स्टेशनों के बीच रेल विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में चल रहा है और एक सप्ताह के भीतर ही इस खंड पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव पॉवर (इंजन) का ट्रायल भी किया जाएगा। मैलानी-बांकेगंज के बीच जंगल में रेल विद्युतीकरण का काम वन विभाग की आपत्ति के कारण रुका हुआ था। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन से एनओसी मिलने के बाद जुलाई के दूसरे हफ्ते में विद्युतीकरण का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने जुलाई के आखिर तक विद्युतीकरण का काम पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था आरवीएनएल को दिए थे। बारिश के कारण काम में हालांकि थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अब कार्य लगभग अंतिम चरण में चल रहा है और बहुत जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। आरवीएनएल के डालीगंज-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि काम पूरा होने को है और काम पूरा होते ही अगस्त के दूसरे हफ्ते के शुरू में ही विद्युतीकरण कार्य का इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ट्रायल भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगस्त के आखिर तक होगा सीआरएस
मैलानी। आरवीएनएल के रेल विद्युतीकरण परियोजना के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा केे मुताबिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ट्रायल सफल होने के बाद अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में पंद्रह से पच्चीस अगस्त के बीच ही मैलानी-बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण का रेल संरक्षा आयुक्त सीआरएस निरीक्षण भी कराये जाने की उम्मीद है। सीआरएस हो जाने के बाद मैलानी से लखनऊ के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी-शाहगढ़ के बीच विद्युतीकरण में लगेगा समय
मैलानी। मैलानी से शाहगढ़ के बीच भी रेल विद्युतीकरण का काम चल रहा है। परियोजना के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि इस खंड के विद्युतीकरण कार्य में तीन से चार माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed