फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly woman guarding the mango orchard was murdered by slitting her throat

आम के बाग की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Wed, 23 Jun 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman guarding the mango orchard was murdered by slitting her throat
दामाद पर हत्या करने का शक, एक माह पहले हुआ था विवाद
विज्ञापन

फरधान के गांव बैदनपुरवा में हुई वारदात, दामाद फरार
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव बैदनपुरवा में मंगलवार को आम के बाग की रखवाली कर रही 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने बाग में रक्तरंजित शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या करने का शक मृतका के दामाद पर जताया जा रहा है, जो मंगलवार को दोपहर में गांव में देखा गया था।
बैदनपुरवा निवासी 70 वर्षीय कलावती पत्नी स्वर्गीय रामऔतार की एक बेटी राजेश्वरी देवी है, जिसकी शादी गोला क्षेत्र के गांव किशनुआपुर निवासी मुनीश कुमार के साथ की थी। कोई बेटा न होने के कारण कलावती ने पुत्री और दामाद को अपने साथ रखा था। कलावती के नाम करीब 20 बीघा जमीन है, जिसकी देखरेख दामाद करता था। बताते हैं कि करीब एक माह पहले दामाद मुनीश ने करीब 12 बीघा जमीन ठेके पर दे दी थी। शेष जमीन को भी ठेके पर देना चाहता था, लेकिन कलावती ने विरोध किया था। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से मुनीश कुमार अपने गांव किशनुआपुर चला गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को मुनीश कुमार गांव बैदनपुरवा आया था और नशे में धुत होने के साथ ही अपनी सास को मारने की धमकी भी ग्रामीणों के सामने दी थी। लोगों ने नशे में होने के कारण अनदेखा कर दिया। इसके बाद शाम करीब सात बजे कलावती का शव आम के बाग में पड़ा मिला। लोगों ने मुनीश कुमार को खोजा, लेकिन वह गांव से फरार हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मृतका के दामाद पर हत्या करने का शक जताया है, जो घटना से पहले गांव में देखा गया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। - विमल गौतम, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed