{"_id":"6954bb578d698588cb0fdf83","slug":"elderly-man-killed-by-a-wild-animal-in-lakhimpur-kheri-2025-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घास काटने गए बुजुर्ग को जंगली जानवर ने मार डाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घास काटने गए बुजुर्ग को जंगली जानवर ने मार डाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
Wed, 31 Dec 2025 11:44 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:44 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में साल के आखिरी दिन वन्यजीव के हमले का मामला सामने आया है। किसी वन्यजीव ने हमलाकर बुजुर्ग का मार डाला। बुधवार सुबह बुजुर्ग का अधखाया शव गन्ने के खेत में मिला। बाघ या तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन उर्फ भूरे हलवाई (65 वर्ष) की मंगलवार शाम जंगल क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बताया गया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत वन रेंज धौरहरा के मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन मंगलवार शाम दहौरा नाले की ओर हरदुहा पुल के पास गोंदी घास काटने गए थे। इसी दौरान नाले की तलहटी में किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शाम तक सिराजुद्दीन के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मृतक के बेटे इसरार अहमद ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। हरदुहा पुल के पास सिराजुद्दीन की साइकिल मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना से ग्रामीणों में दहशत
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर तलाश की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिराजुद्दीन का अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त हो गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हमलावर जानवर बाघ है या तेंदुआ, इसका पता पदचिन्हों के आधार पर लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है।