फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly and youth signed the resolution to vote

बुजुर्ग एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर लिया मतदान का संकल्प

Mon, 21 Feb 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly and youth signed the resolution to vote
अमर उजाला के सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खिचवाता युवक - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शत प्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है, ताकि लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें। रविवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के निकट हस्ताक्षर अभियान चलाकर सेल्फी के लिए फ्लैक्श बोर्ड लगवाया। इसमें हर उम्र के लोगों ने शामिल होकर वोट डालने का संकल्प लेकर सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसमें अधिक से मतदान कराने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत रविवार को शहपुरा कोठी चौराहा के निकट जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के निकट फ्लैक्स बोर्ड लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इसी के साथ सेल्फी प्वाइंट का बोर्ड भी लगाया गया। इस दौरान राहगीरों से लेकर कवि आशीष अनल, ग्राम पंचायत अंबरस्रोत के प्रधान प्रदीप वर्मा, सनीडे स्कूल के प्रबंधक नितिन श्रीवास्तव एवं फत्तेपुर निवासी कौशल वर्मा, अर्जुन पुरवा निवासी मनीष कुमार व शिवबालक राम सहित राहगीरों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लेकर सेल्फी ली।
विज्ञापन

कवि आशीष अनल ने कहा कि वोट का अधिकार हमें देश के लोकतांत्रिक अधिकार के रूप में मिला है, जिसका इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक हक का इस्तेमाल कर नई सरकार की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस देश में जितना अधिक फीसद वोट पड़ता है, उसे अधिक लोकतांत्रिक देश माना जाता है। हमें अपने सही मताधिकार का उपयोग करना चाहिए, जिससे सही प्रत्याशी का चयन हो सके। बुजुर्ग शिवबालक राम ने कहा कि गांव, शहर से लेकर प्रदेश की तरक्की और प्रगति में विधानसभा चुनाव की बहुत अहमियत होती है। इसलिए सभी लोग 23 फरवरी को बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने हस्ताक्षर कर लिया मतदान का संकल्प
गोला गोकर्णनाथ। हस्ताक्षर अभियान के तहत मतदाता जागरूकता की अलख जगानी शुरू की है। रविवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अमर उजाला की टीम ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। मतदान के प्रति उत्साह से लवरेज युवाओं ने स्टैंडी फ्लेक्स पर हस्ताक्षर कर बढ़-चढ़कर मतदान करने का संकल्प लिया। संवाद

अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान में हस्ताक्षर करता बुजुर्ग

अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान में हस्ताक्षर करता बुजुर्ग- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed