{"_id":"64fcbaa8348860fe9a0a5a04","slug":"elder-brother-died-during-treatment-younger-one-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-5415-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत, छोटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत, छोटा गिरफ्तार
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेतने के मामले में गंभीर घायल हुए बड़े भाई की इलाज के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी सगे छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
एक सप्ताह पहले एक ग्रामीण के छोटे पुत्र ने अपने सगे बड़े भाई पर जमीन-जायदाद और उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार से उसका गला रेत दिया था। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बाबा ने अपने छोटे पोते के खिलाफ थाना मैलानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के प्रयास की दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
...................