फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight students will meet the President after the Independence Day parade

Lakhimpur Kheri News: स्वतंत्रता दिवस परेड के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे आठ विद्यार्थी

Tue, 16 Jul 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight students will meet the President after the Independence Day parade
छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त को दिल्ली में लाल किला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके बाद बच्चे 16 अगस्त को राष्ट्रपति से मिलेंगे। बच्चों के साथ ही जनपद के लिए यह गौरव की बात है।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में एकलव्य के छात्र-छात्राओं का चयन केंद्र सरकार की ओर से किया गया। केंद्र सरकार ने बच्चों का चयन कर राज्य सरकार को फिर लखीमपुर के जनजाति विभाग को सूची भेजी है। शासन का फरमान आते ही जनजाति विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 16 अगस्त को बच्चे राष्ट्रपति कार्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रूबरू होंगे, उनसे बातचीत करेंगे और सामूहिक फोटोग्राफ भी लिए जाएंगे। राष्ट्रपति से मिलने वाले आठ बच्चों में चार छात्र और चार छात्राएं हैं। इसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा की छात्रा आयुषी, रिया, दिव्यांशी, अनुष्का, छात्र लक्ष्मन सिंह, गोविद कुमार, अखिलेश कुमार और अमित कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद बहराइच के भी हैं आठ बच्चे
स्वतंत्रता दिवस पर लखीमपुर ही बल्कि पड़ोसी जिला बहराइच के भी आठ बच्चे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि होंगे। बहराइच के भोजिया में स्थिति एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रियंका, निपाशा, सोनिका, कीर्ति, छात्र दूध प्रसाद, अविनाश, नरवीर चौधरी है।


एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा में अध्ययनरत आठ छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किला पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह जनजाति के बच्चों के साथ ही जनपद के लिए गौरव की बात है। -यूके सिंह, परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजाति विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed