{"_id":"653ffa4af2a52832fa0f8b64","slug":"eight-nepalis-arrested-with-brown-sugar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-8554-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आठ नेपाली ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आठ नेपाली ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
धनगढ़ी/नेपाल। नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले में अलग-अलग स्थान से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ आठ नेपालियों को गिरफ्तार किया है।
कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि भजनी नगर पालिका के वार्ड दो से तपेंद्र बोहरा समेत दो युवकों को एक ग्राम 190 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। टीकापुर की कालाकुंड़ा पुलिस ने नरेश रावल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नौ ग्राम 90 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
कंचनपुर जिले के डीएसपी प्रकाश डांगी ने बताया कि बाइक से बैलोरी नगर पालिका के बैशाखा पुल के पास आ रहे उत्तम बुड़ाल और महेंद्र बुड़ाल को दो ग्राम 35 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। दोदोधरा चांदनी नगर पालिका के वार्ड एक से स्कूटी पर आ रहे महेश भट्ट व कपिल भट्ट को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भी 31 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। सभी को जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ की जा रही है। संवाद