फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid-ul-Adha with Akidt played prayers

अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

Tue, 13 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha with Akidt played prayers
eid - फोटो : amar ujala
- शाम तक चला कुरबानी का सिलसिला
विज्ञापन

- खीरी टाउन में बरसते पानी अदा की गई नमाज

ईद-उल-अजहा का त्योहार मंगलवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाहों में नमाज अदा की गई। पेश इमाम ने अपनी तकरीर में लोगों से दीन की राह पर चलने की अपील की। मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज का सिलसिला जारी रहा, जिसमें लाखों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। घरों में परंपरा अनुसार कुर्बानियां दी गईं और आने वाले मेहमानों को सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
मोहल्ला ईदगाह में ईद की नमाज पौने नौ बजे हुई। जहां मौलाना इसहाक ने नमाज पढ़ाई। सुबह से हो रही बारिश के कारण मस्जिदों में भीड़ कम दिखी। यहां भी वर्षा के कारण मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ी गई। मौलाना इसहाक ने तकरीर में कहा कि अल्लाह ताला कुर्बानी को पसंद करता है। हजरते इब्राहिम अलेहिस्सलाम की कुरबानी अल्लाह को पसंद आई और अल्लाह ने पूरी उम्मत पर कुर्बानी फर्ज कर दी। उधर, मीनारा मस्जिद में हाफिज मौलाना अशफाक कादरी ने नमाज पढ़ाई। हाथीपुर कोठार मस्जिद में मौलाना नईमुद्दीन, कादरी मस्जिद में मौलाना अल्ताफ हुसैन ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई, इसके बाद मेहमानों और दोस्तों के आने जाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

खीरी टाउन। ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह पर बरसते पानी में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शिया समुदाय के लोगाें ने मुगली टोला स्थित शिया इमामबाड़े में नमाज पढ़ी, जिसको सीतापुर के मौलाना मोहम्मद आरिज हुसैन ने अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। अकीदतमंदों ने गुलाबनगर, अमीननगर, झाऊपुर की मस्जिदों में नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों और बच्चों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए खुशियां मनाईं।
पलियाकलां। ईद उल अजहा पर रात से जारी बारिश के चलते ईदगाह में नमाज नहीं हो सकी, लेकिन तकरीबन सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नूरी जामा मस्जिद, बरबंडा की मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, माहीगिरान की छप्पर वाली मस्जिद, जामा मस्जिद आदि में नमाज पढ़ाई गई। सपा नेता नरेश यादव समेत कई नेताओं ने मस्जिदों में जाकर लोगों को मुबारक बाद दी। भीरा, चंदनचौकी, संपूर्णानगर आदि में ईद मनाई गई।
गोला गोकर्णनाथ। ईद-उल-अजहा का त्योहार शिद्दत से मनाया गया। बरसात होने के कारण खुटार रोड स्थित ईदगाह में कीचड़ और जलभराव होने से मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की है। विधायक विनय तिवारी ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। गोला विधानसभा के बसपा प्रत्याशी ब्रजस्वरूप उर्फ बीटू पटेल साथियों अशोक कनौजिया, आमिर खान सईदी, तौहीद खान, अशद खान, सतनाम वर्मा, सरवन कुमार वर्मा, सरवन पांडे आदि सहित ईद मिलने पहुंचे।
ममरी। कस्बा ममरी, हैदराबाद, गनेशपुर, नयागांव, चांदामउ, कोटवारा, घरथिनयां, छितौनियां, अहमदनगर आदि स्थानों की मस्जिदों, ईदगाह में नमाज पढ़ी गई।
मझगईं। नौगवां और मझगईं की मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम की तरक्की की व मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई।
धौरहरा। कस्बा सहित कफरा, ईसानगर, रामनगर लहबड़ी, अभयपुर महराजनगर, ढखेरवा, लखाही ईसानगर, रमियाबेहड़ में नमाज हुई। बसपा नेता जीएस सिंह बेलवा में पूर्व मंत्री यसपाल चौधरी नें लोगों को गले मिल ईद की बधाई दी।
मैलानी। वर्षा की वजह से नमाज ईदगाह के बजाए मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर और मैलानी गांव की जामा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन ने नमाज अदा की।
निघासन/सिंगाही। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। सिंगाही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कयूम ने भी ईद पर लोगों के घरों में जाकर ईद की बधाई दी।
बिजुआ। बारिश के चलते ईदगाह के बजाय जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। भीरा की ईदगाह में बारिश में भीगते हुए नमाज अदा की गई। ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह कक्कू, सपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिग्गी, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर मोहम्मद इशरत खान के अलावा चीनी मिल के अधिकारियों ने लोगों को घर पर जाकर बधाई दी। 
इसके अलावा पांस,ग वांजं गबहादुरगंज, अमीरनगर, संसारपुर, रजागंज, कुकरा भल्लिया बुजुर्ग, खम्हौल, जलापुर, करनपुर, भुड़वारा आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अता कराई गई।

अल्लीपुर में नहीं दिखा उत्साह
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील घोषित गांव अल्लीपुर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी चौकसी के बीच पीएसी ने फ्लैग मार्च किया। इस बार भी गांव में बकरीद की नमाज नहीं पढ़ी गई और न ही कुर्बानी की गई। जिस कारण पूरे गांव में सन्नाटा छाया रहा।


शहर की ईदगाह हुई लबालब
लखीमपुर। सुबह तड़के हुई तेज वर्षा के कारण शहर के ईदगाह मैदान में पानी भर गया। नगर पालिका ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन वर्षा जारी रहने के कारण मैदान लबालब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed