फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid: Preparations complete in mosques, namaz timings also fixed

ईद : मस्जिदों में तैयारी पूरी, नमाज का समय भी तय

Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eid: Preparations complete in mosques, namaz timings also fixed
ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों में हो रही तैयारियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। ईद उल फितर की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. इशहाक ने बताया कि रविवार को चांद देखने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया के सचिव रिजवान रशीद ने बताया कि सभी मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। ईद की नमाज बिना किसी इंतजार के अपने तय समय पर अदा की जाएगी।
विज्ञापन

ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस सुरक्षा रहेगी। अलग-अलग समय पर मस्जिदों में ईद की नमाज होगी। पुलिस को सभी जगह मौजूद रहने के लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के सख्त आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि ईदगाहों से लेकर अलग-अलग मस्जिदों पर दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। नमाज के समय शहर में पुलिस की गश्त भी रहेगी।

मैलानी में ईद की नमाज साढ़े आठ बजे

यहां ईदुल फितर की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे होगी। कहा गया कि बिना किसी इंतजार के नमाज मुकर्रर वक्त पर होगी। मैलानी गांव स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह पौने नौ बजे होगी। यह जानकारी पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन ने दी।
----------------------------------

ईद की नमाज का समय (सुबह)

मस्जिद महाराज नगर - 7:30 बजे


गौसिया मस्जिद महाराज नगर - 8:00 बजे


मस्जिद कचहरी - 8:30 बजे

मस्जिद हाथीपुर कोठार - 8:00 बजे

मस्जिद गुलजार नगर - 8:00 बजे

मस्जिद शमशेरनगर - 8:00 बजे

बरकाती मस्जिद नौरंगाबाद - 8:00 बजे


बिलाल मस्जिद हिदायतनगर - 8:00 बजे

अजमेरी मस्जिद हाथीपुर उत्तरी - 8:15 बजे

मस्जिद हुदा हिदायतनगर - 8:30 बजे

हुसैनी मस्जिद हिदायत नगर - 8:30 बजे

मदीना मस्जिद हिदायतनगर - 8:30 बजे

मस्जिद गरीब नवाज इस्लामनगर - 8:30 बजे

मस्जिद कादरी गुलजार नगर - 8:30 बजे
रफाकती मस्जिद हिदायत नगर - 8:45 बजे

मस्जिद ईदगाह मोहल्ला - 8:45 बजे

मीनार मस्जिद - 9:00 बजे

मस्जिद में मथना शरीफ- 9:00 बजे

मस्जिद गोटैय्याबाग - 9:30 बजे

ईदगाह नौरंगाबाद - 9:30 बजे

मथना शरीफ ईदगाह मस्जिद - 9:30 बजे

सुनहरी मस्जिद - 10:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed