{"_id":"56d8457066317eeb9cdaa38a60fcc516","slug":"eid-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 17 Jul 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अकीदत
विज्ञापन
के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क के अमन और खुशहाली
की दुआ मांगी गई। शहर की जामा मस्जिद, मीनारा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद के
अलावा गौसिया मस्जिद, महाराजनगर मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों में
अकीदतमंदों ने कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। सुनहरी मस्जिद में जगह कम पड़ने
के कारण नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद केे बाहर पंडाल लगाया गया था।
अलविदा की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अलविदा के लिए मस्जिदों के इर्द गिर्द विशेष रूप से सफाई व्यवस्था की गई थी। मस्जिदों में भीड़ के कारण कचहरी रोड समेत कई सड़कों पर नमाज के वक्त रूट डायवर्ट किया गया था।
पलियाकलां। इलाके में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआएं की गईं। शहर की नूरी जामा मस्जिद, जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, माहीगिरान मस्जिद, बरबंडा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए। मस्जिदों के बाहर सिपाहियों की तैनाती रही और पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते रहे। नगर पालिका की ओर से साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रही। संपूर्णानगर, चंदनचौकी, धनगढ़ी नेपाल आदि की मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा कराई गई। मझगईं कस्बे के आसपास नौगवां, बेलाकलां, गुलरा टांडा, कोठिया, बसंतापुर, पतिया, गदियाना, बल्लीपुर, सलीमाबाद, छब्बापुरवा आदि गांवों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
गोलागोकर्णनाथ। नगर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदाकर मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी गई। रोजेदारों ने मोहम्मदी रोड स्थित जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, बरकाती मस्जिद, इस्लामनगर कॉलोनी, हफीजपुर, अर्जुननगर कॉलोनी, वीरेंद्रनगर कॉलोनी स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके अलावा ममरी, परेली, वनबुधेली, रोशननगर, दतेली, सौंखिया, सरकारगढ़, अहमदनगर, छितौनियां, धिरावां, कोटवारा, घरथनियां अजान, हैदराबाद, खरगापुर, मझिगवां, गनेशपुर, नयागांव, चांदामऊ, बेलहरी आदि मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।
बांकेगंज। कस्बा स्थित अमीननगर मस्जिद में पेश इमाम हाफिज सबीब अहमद बरकाती ने अलविदा की नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने नमाज पढ़कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी।
खीरी टाउन। अलविदा की नमाज कस्बे की करीब दो दर्जन मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। कई मस्जिदों में जगह भर जाने के कारण नमाजियों ने सड़कों पर मुसल्ला बिछा कर नमाज अदा की। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने मीरातालाब की ईदगाह में अलविदाई नमाज अदा कर दुआएं मांगीं।
मोहम्मदी। कस्बे की 23 मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। शिया समुदाय की नमाज मौलाना सैय्यद सलमान हुसैन नकवी ने अदा कराई। पसगवां, जेबीगंज, सिसोरा नासिर, किरियारा, किरियारी, सिसोरा सहमत, इब्राहीमपुर, कोटा मुगल, मोहम्मदपुर ताजपुर, चक पिहानी, छोलाबारी, बरबर, अमीरनगर, अल्लीपुर, वीरमपुर, चांदामऊ, इमलीखेड़ा, और कुतलूपुर में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।