फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Educational activities were held across the district on the birth anniversary of Pt. Deendayal

Lakhimpur Kheri News: पं. दीनदयाल की जयंती पर जिलेभर में हुईं शैक्षणिक गतिविधियां

Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Sep 2025 12:26 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाई गई। विद्यालयों में संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं व पौधरोपण हुए। विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शों को स्मरण किया।

विज्ञापन
Educational activities were held across the district on the birth anniversary of Pt. Deendayal
पंडित दीनदयाल कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में दीनदयाल की जयंती पर पुष्प अर्पित करती छात्राएं। स्रोत : क

विस्तार

लखीमपुर खीरी। जिले में बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। वह एकात्म मानववाद के प्रणेता हैं। इसमें उन्होंने भौतिक सुखों के बजाय शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के सर्वांगीण विकास का समर्थन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

युवराज दत्त महाविद्यालय के बीएड विभाग में पं. दीन दयाल के जीवन दर्शन और एकात्म मानववाद विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने एकात्म मानववाद की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. विशाल द्विवेदी और विद्यार्थियों में विभा, श्रद्धा मिश्रा, सुयश शुक्ला, पल्लवी, अनूप रस्तोगी, शिवांश मिश्रा, उपासना शर्मा, विनीत कुमार व विजय ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन सतीश कनौजिया व प्रणव अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) में भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से जयंती मनाई गई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामशंकर राज व डॉ. मनीष चंद्रा मौजूद रहे। विद्या भारती विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यूपी बोर्ड) में आचार्य सर्वेंद्र कुमार अवस्थी ने पं. दीन दयाल के योगदान के बारे में बताया। साथ ही विद्यालय के छह वॉलीबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रैक सूट वितरित किए गए। सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम में कन्हैया इंटर कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन रेंज दक्षिण खीरी वन प्रभाग के एसडीओ अभय प्रताप सिंह ,वन दरोगा उमेश प्रताप सिंह चौहान, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य अतुल जायसवाल व शिक्षक उपस्थित रहे।
----------
जयंती पर हुईं निबंध व सुलेख प्रतियोगिताएं
मझगईं। मेवालाल रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर में जयंती पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें अंकित कुमार ने प्रथम, अमन राठौर ने द्वितीय व आराध्या गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में सिमरन शर्मा ने पहला, अनुज्ञा मौर्या ने दूसरा व कपिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अमृत गुप्ता को प्रथम, मोहिनी देवी को द्वितीय व अविरल मिश्रा को तृतीय पुरस्कार मिला। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विवेकानंद, प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडेय व प्रधानाचार्य सुनील सिंह मौजूद रहे। संवाद

---------------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करके मनाई जयंती
लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण करके पं. दीन दयाल की जयंती मनाई। सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।एमएलसी पवन सिंह ने पं. दीन दयाल के जीवन को सादगी, त्याग व समर्पण का प्रतीक बताया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने पं. दीन दयाल को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल की ईमानदारी भाजपा का विजन बन चुकी है। जिला मंत्री दुर्गेश नंदन पांडे, कुलभूषण सिंह, उमाशंकर मिश्रा, रामजी दीक्षित, रामजी माहवारी, आशू मिश्रा, विनोद लोधी, रमेश चंद्र मिश्र आदि पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

वहीं, विकास खंड बिजुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। भाजपा बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडल के सभी 133 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। मोहम्मदी के राजापुर बैनी मंडल में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पं. दीन दयाल के व्यक्तित्व के बारे में बताया।

पंडित दीनदयाल कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में दीनदयाल की जयंती पर पुष्प अर्पित करती छात्राएं। स्रोत : क

पंडित दीनदयाल कॉलेज सीबीएसई बोर्ड में दीनदयाल की जयंती पर पुष्प अर्पित करती छात्राएं। स्रोत : क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed