{"_id":"6137adb48ebc3ec7722acb57","slug":"education-lakhimpur-news-bly458849668","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बढ़ने लगी छात्र-छात्राओं की संख्या, पटरी पर लौटी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बढ़ने लगी छात्र-छात्राओं की संख्या, पटरी पर लौटी पढ़ाई
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सदर में पढ़ते बच्चे
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर मार्च में बंद हुए स्कूल और कॉलेज पिछले सप्ताह से खुल गए। शुरुआत में विद्यार्थियों की संख्या जहां बेहद कम रही, लेकिन समय बीतने के साथ धीरे-धीरे अब यह संख्या बढ़ने लगी है। इससे विद्यालयों में रौनक लौटने लगी है। हालांकि कोरोना के खौफ को लेकर काफी संख्या में अभिभावकों ने अब भी सहमति पत्र नहीं दिए हैं।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सदर में करीब 50 से 60 बच्चे मौजूद रहे। उधर, माध्यमिक विद्यालयों में भी छात्रों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां संख्या 30 से 40 प्रतिशत रहती थी। वहीं अब निजी विद्यालयों में 80 प्रतिशत तक उपस्थिति पहुंच गई है।
.....
कोविड प्रोटोकॉल के तहत हो रहा पठन पाठन
धौरहरा। करीब छह माह से बंद स्कूलों में धीरे धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना के खौफ में शुरुआत में जहां 25 से 30 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थिति होते थे। मगर, समय बीतने के साथ अब 50 प्रतिशत तक विद्यार्थी स्कूल आने लगे हैं। प्राथमिक विद्यालय धौरहरा प्रथम में 250 बच्चों के सापेक्ष मंगलवार को 121 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक प्रवीण दीक्षित ने बताया कि शुरुआत में अपेक्षा बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होने लगी है। उधर, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में 259 के सापेक्ष 120 छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक प्रियवर्त श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। प्राथमिक विद्यालय ऐरा में 413 के सापेक्ष 252 बच्चे मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका निरुपमा सक्सेना बताती हैं शुरुआत में स्कूल खुुलने पर बच्चों की संख्या बहुत कम रहती थी। मगर, अब रोज बढ़ रही है। बीईओ रामतिलक वर्मा ने बताया कि स्कूलों का प्रतिदिन निरीक्षण हो रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
..........
तमाम अभिभावक अब तक नहीं है सहमत
मितौली। स्कूल खुलने के एक सप्ताह बाद अब स्कूलों में छात्रों की संख्या का ग्राफ बढ़ने लगा है।
अब छात्रों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। हालांकि अब भी तमाम अभिभावकों ने सहमति पत्र नहीं दिए हैं। उधर,कोरोना काल में स्कूल प्रशासन भी कोविड प्रोटोकॉल भी पालन कर शिक्षण कार्य करवा रहा है। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शिक्षण कार्य दो शिफ्टों में हो रहा है। पहली में छात्राओं को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में छात्रों को दोपहर 12:30 से शाम 4:30 तक पढ़ाया जा रहा है। शुरुआत में बच्चो की संख्या बेहद कम थी। मगर, अब संख्या बढ़ रही है। इस कारण विद्यालय दो शिफ्ट में चलाना पड़ रहा है। हालांकि कोरोना को देखते हुए अभी भी तमाम अभिभावकों ने सहमति पत्र नहीं दिया है। ऐसे छात्रों की संख्या करीब 15 से 20 प्रतिशत होगी।
.........
विद्यालयों में छात्र संख्या धीरे धीरे बढ़ने लगी है। अब करीब 50 से 60 प्रतिशत छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। जो विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी है।
-ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस