{"_id":"61254c548ebc3eb34c7e3fd4","slug":"education-lakhimpur-news-bly4573763103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : 23 केंद्रों पर 15670 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : 23 केंद्रों पर 15670 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
पीईटी का पेपर देकर कॉलेज से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को संपन्न हुई। जिले सहित सीतापुर, शाहजहांपुर के 15670 अभ्यर्थियों ने 23 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पेपर दिया। इस दौरान
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी के अनुसार शहर एवं आसपास के 23 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी का पेपर देने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को परीक्षा कक्ष में जाने में अनुमति दी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में 7805 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 941 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में 7865 लोगों ने पेपर दिया। जबकि 878 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों के पेपर में 17489 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1819 लोग गैरहाजिर रहे। उधर, आयोग की ओर से नामित प्रेक्षक आईएएस शिव सहाय अवस्थी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, धर्म सभा इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया।
..........
शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी शिल्पी पांडे ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। रिजल्ट आने का इंतजार है। निगेटिव मार्किंग होने के कारण जो प्रश्न आते थे। उन्हीं को हल किया।
विज्ञापन
.......
गोला के गांव बेलवा निवासी प्राची वर्मा ने बताया कि पहली बार पेपर दिया, लेकिन बहुत अच्छा हुआ। पूरी उम्मीद है नंबर भी अच्छे आएंगे। रिजल्ट की प्रतीक्षा रहेगी।
...........
हरगांव के कैमहरा निवासी विजय कुमार ने बताया कि पेपर में 100 प्रश्न थे। परीक्षा केंद्र पर काफी सख्ती थी, जूते तक उतरवा दिए गए। निगेटिव मार्किंग होने के कारण 65 प्रश्न ही हल किए।
.......
महोली निवासी सूरज वर्मा ने बताया पहली बार पेपर दिया। सख्ती के चलते परीक्षा कक्ष के बाहर जूते मोजे तक उतरवा दिए गए। फिलहाल पेपर अच्छा हुआ है।
.....
पहली पाली
पंजीकृत-8746
उपस्थित- 7805
अनुपस्थिति- 941
.......
दूसरी पाली
पंजीकृत-8743
उपस्थित- 7865
अनुपस्थित- 878