फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

शताब्दी वर्ष में यूपी बोर्ड देगा ‘मेरा गौरव’ सम्मान

Thu, 17 Dec 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वालों से लेकर सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बोर्ड की ओर से ‘मेरा गौरव’ सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पुरातन छात्रों को बोर्ड वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2021 में 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए इस साल को बोर्ड शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगा। इस ऐतिहासिक साल पर बोर्ड ने उन लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश, प्रदेश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध क्षेत्रों में जिले के साथ देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। बोर्ड ने 100 साल पूरे होने पर मिशन गौरव की शुरुआत की है। इसमें उन लोगों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, प्रशासनिक, सामाजिक, साहित्यिक, राजनैतिक, कला, खेल सहित संस्कृति के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाकर ख्याति प्राप्त की है। संवाद
विज्ञापन

.
माध्यमिक शिक्षा परिषद का इतिहास
स्थापना वर्ष- 1921
10 व 12 की पहली बोर्ड परीक्षा- 1923
हाईस्कूल की पहली परीक्षा में छात्र- 5655
इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा में छात्र- 89
कंप्यूटराइज रिजल्ट की शुरूआत -1979
वित्तविहीन स्कूलों को मान्यता-2001
इंटरनेट पर रिजल्ट-2003
हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रमाणपत्र की शुरूआत -2005
अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र का एक साथ आगाज-2007
ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत-2013
10 व 12 का रिजल्ट एक साथ-2015
बोर्ड परीक्षार्थियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति ऑनलाइन-2016
मान्यता प्रक्रिया ऑनलाइन-2017
सॉफ्टवेयर से परीक्षा केंद्र निर्धारण-2018
बोर्ड परीक्षा की सीसीटीवी से जिला व प्रदेश स्तर पर निगरानी-2020
.
सम्मान के लिए खुद कर सकते हैं पंजीकरण
पंजीकरण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज खोलने पर मिशन गौरव में शामिल होने के लिए पंजीकरण लिखा दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जो पेज खुलेगा, उस पर मांगी गई सूचनाएं दर्ज करनी होंगी, इसमें जिस सर्वोच्च पद पर तैनात हैं या फिर तैनात रह चुके हैं उसका नाम, जिस सम्मान से पुरस्कृत हुए हैं उसका विवरण और जिस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उसकी जानकारी सहित बोर्ड के प्रति विचारों का अंकन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर देश, प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाले पुरातन छात्रों को बोर्ड मेरा गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा। इसके लिए बोर्ड के पूर्व छात्र वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।
- हयात अली अंसारी, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed