लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को महिला सेवा समिति ने सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता कराई, जिसके विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर हुई निबंध प्रतियोगिता में सोनल वर्मा प्रथम, अंजली वर्मा द्वितीय और कृतिका वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को महिला सेवा समिति के लोगों ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य रजत रेखा ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करके स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को भी सुरक्षा दे सकते हैं। समिति अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। समिति के अशोक सक्सेना ने छात्राओं को सड़क पर बनाए गए संकेतक की जानकारी देकर लर्निंग व लाइट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बताई। जनार्दन बाबू मिश्रा ने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की हिदायत दी। इस मौके पर शिक्षक रणधीर सिंह, अनीता श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मनोराम शर्मा, रवि प्रकाश, अमरजीत सहित छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद