फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

यूपी बोर्ड: संसाधनों के आधार पर परीक्षा केंद्र बनेंगे स्कूल

Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
education
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम की ओर से गठित टीमों ने स्कूलों में जाकर मानकों का सत्यापन प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान टीम की ओर से स्कूलों को दिए गए अंक की मेरिट बनेगी, जिसके आधार पर स्कूलों में परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2021 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उनकी जांच कराई जा रही है, जिससे बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल की ओर से अपलोड की गई सूचनाओं की सही जानकारी हो सके। इसके लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में करीब 12 टीमें गठित की गई हैं। जो स्कूलों में जाकर मौजूद संसाधन, छात्रों के बैठने की क्षमता आदि का परीक्षण कर बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए अंक देेंगी। इसके आधार पर जिले के विद्यालयों की मेरिट बनाई जाएगी, जिसके बाद स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

.
इस तरह मिलेेंगे अंक
हाईस्कूल तक स्कूल होने पर -10
इंटरमीडिएट होने पर- 20
लिंटर युक्त प्रति कमरे के लिए- एक
150 छात्रों के एक पाली में बैठने की क्षमता- शून्य
150 से 160 की क्षमता पर- एक
160 से 170 की क्षमता पर- दो
सीसीटीवी की निगरानी में शिक्षण कार्य- 10
2020 में परीक्षा केंद्र होने पर- 20
गतवर्ष हाईस्कूल का परीक्षाफल 90 प्रतिशत होने पर-20
गतवर्ष इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत होने पर-20
.......
प्रधानाचार्यों ने स्कूल से संबंधित जो सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की हैं। परीक्षा केंद्र के लिए उनका सत्यापन कराया जा रहा है। मौजूद सुविधाओं के आधार पर स्कूलों केे अंक देकर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड मेरिट तैयार कर केंद्र निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हयात अली अंसारी, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed