फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

नवरात्र में मां दुर्गा की तरह छात्राएं होगी सशक्त

Tue, 13 Oct 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। दुष्टों का संहार करने वाली मां दुर्गा की तरह ही छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि वह समाज में भेड़ियों से अपनी रक्षा कर उन्हें सबक सिखा सकें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नवरात्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर चलाने के निर्देश दिए हैं। इन नौ दिनों में छात्राओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को देखते हुए योगी सरकार ने नवरात्र में खासकर बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। आदि काल में राक्षसों का वध करने के लिए मां दुर्गा का अवतार हुआ। उसी तरह वर्तमान में समाज में मौजूद राक्षसों को सबक सिखाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग बेटियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिलाएगा, जिससे वह अपने साथ होने वाली हिंसा से अपना बचाव करते हुए किसी को भी मुंहतोड़ जवाब दे सकें।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूल की छात्राओं को नवरात्र के दिनों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना है। कोरोना काल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। इस संबंध में डीआईओएस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश जायसवाल मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed