फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

बर्खास्त शिक्षिका से 42 लाख रुपये से अधिक की होगी वसूली

Mon, 20 Jul 2020 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने वाली बर्खास्त शिक्षिका मौसमी गुप्ता से वेतन की वसूली की जाएगी। वित्त एवं लेखाधिकारी दिलीप सिंह ने वेतन भुगतान की आगणन रिपोर्ट तैयार करके बताया है कि बर्खास्त शिक्षिका से वेतन मद में दिए गए 42,46,958 रुपये की वसूली बनती है। इसी आधार पर बीएसए ने शिक्षिका से वसूली की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध शिक्षण संस्थानों से बीएड की फर्जी डिग्री धारी नौ शिक्षकों में से आठ शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इन्हीं आठ बर्खास्त शिक्षकों में शामिल लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उदयपुर महेवा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रहीं मौसमी गुप्ता से वेतन की रिकवरी करने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में आगरा विश्वविद्यालय के तहत संचालित एके कालेज, एसएफ एजूकेशन शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद से बीएड सत्र 2004-05 में जारी बीएड प्रमाण पत्र को फेक (फर्जी) करार दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने 2823 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के लिए सूची जारी की थी। बीएसए ने बताया कि इस सूची में लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उदयपुर महेवा में तैनात सहायक अध्यापक मौसमी गुुप्ता निवासी सराफा बाजार लखीमपुर का नाम भी क्रमांक 23 पर शामिल था। शिक्षिका ने 15 जनवरी 2011 को ईसानगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मितौली में कार्यभार ग्रहण किया था। तब से अब तक दिए गए वेतन की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षिका से कार्यभार ग्रहण करने के तिथि से सेवा काल में दिए गए वेतन 42,46,958 रुपये की रिकवरी की जाएगी। रिकवरी के लिए बर्खास्त शिक्षिका को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। एक सप्ताह में रिकवरी का पैसा जमा न करने पर आरसी जारी कर भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed