फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

यू-ट्यूब के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से निर्धारित विषयों पर उनके लेक्चर का वीडियो मांगा है। विषय आधारित वीडियो स्वयंप्रभा एवं विभागीय यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा, जिससे छात्र इन वीडियों के माध्यम से पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि विद्यालय बंद होने पर ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। छात्र विषयों के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त कर सके, इसलिए जिलेवार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से उनके लेक्चर के वीडियो मांगे गए हैं, जिससे छात्र-छात्राएं विशेषज्ञ शिक्षकों के लेक्चर से विषय की तैयारी अच्छी तरह से कर सकें। उन्होंने बताया कि कक्षा-10 की इंग्लिश के पार्ट ऑफ स्पीच सहित कक्षा-12 की रसायन के डी एवं एफ ब्लॉक के तत्व सहित गणित के समाकलन और जीव विज्ञान के जनन व मानव स्वास्थ्य तथा रोग टॉपिक पर वीडियो मांगे गए हैं। शिक्षक जल्द से जल्द अपने वीडियो बनाकर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि असुविधा के लिए शिक्षक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

वीडियो बनाते समय यह रखें ध्यान
निर्धारित विषय, उसके उप विषय को वीडियो के प्रारंभ में स्पष्ट करें। शिक्षक, कक्षा, विद्यालय, विषय एवं उप विषय वीडियो के शुरू में डिस्प्ले हो। पाठ्य सामग्री लिखित एवं चार्ट के रूप में बोर्ड पर दिखनी चाहिए, जिससे बच्चे विषय से जुड़े रहें। वीडियो 28 मिनट से अधिक न हो। आवाज स्पष्ट आए, इसके लिए माइक्रो माइक का प्रयोग करें। विषयगत वीडियो में हम क्या पढ़ेंगे, उसके चरण एवं अंत में क्या सीखा और बच्चों को गृहकार्य भी दिया जाना चाहिए। वीडियो भेजने से पहले उसे देख लें यदि त्रुटि हो तो उसे ठीक कर ही भेजें। अंत में बच्चों को यूपीएमएसपी के यूट्यूब लिंक और दीक्षा एप विषय में अवगत कराएं। अंग्रेजी विषय के पाठन में केवल विषयगत अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed