फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Fri, 22 Nov 2019 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
education
सही उत्तर देने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने विकास खंड नकहा के प्राथमिक विद्यालय केवलपुरवा का औचक निरीक्षण किया। बच्चों से सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता जानी। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय केवलपुरवा पहुंचे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम भोजन की गुणवत्ता, उपलब्धता और यूनिफार्म वितरण आदि की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछ कर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत अशोगापुर में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डीएम के साथ एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी नकहा संतोष कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान अशोगापुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed