फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bjp mla slapping case people raised slogans on the arrival of Awadhesh Singh

Lakhimpur Kheri: भाजपा विधायक को थप्पड़ मारने वाले अवधेश सिंह का करणी सेना ने किया सम्मान, लगे ऐसे नारे

Mon, 14 Oct 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2024 01:51 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक को थप्पड़ मारने वाले जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह रविवार को शस्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे तो देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया के नारे लगने लगे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
bjp mla slapping case people raised slogans on the arrival of Awadhesh Singh
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अवधेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में करणी सेना के हवन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नौरंगाबाद के चंदेल लॉन में किया गया। मंच पर बैठे नेता भाषण दे रहे थे। इसी दौरान विधायक को थप्पड़ मारने वाले जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह पहुंचे तो उनके आते ही देखो-देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया के नारे लगने लगे। लोगों ने माला पहनाकर अवधेश सिंह का सम्मान किया। 

विज्ञापन


इस नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जैसे ही उनका स्वागत शेर कहकर किया गया, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लोगों ने नारों को विधायक को चिढ़ाने की कोशिश बताया। कई लोगों ने इसे खुलेआम दबंगई का प्रतीक लिखा। वहीं कुछ इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बता रहे हैं। 
विज्ञापन


एकजुटता ही समाज की ताकत 
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे करणी सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश सिंह चौहान ने समाज को एकजुट रहने को कहा। जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट है और रहेगा।  उन्होंने कहा कि वह उस समाज के लोग हैं, जिन्होंने रावण जैसे वीर और घमंडी को नहीं छोड़ा। विजयदशमी का त्योहार रावण पर विजय का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि यहां बैठे समाज के लोग किसी प्रकार की कोई भी ऐसी बात नहीं करेंगे, जिससे किसी भी समाज को ठेस पहुंचे। क्योंकि यहां हर वर्ग के लोग मौजूद हैं। हमें सभी को साथ लेकर चलना है। कार्यक्रम में नैमिष के स्वामी सुरेशनंद महाराज ने शस्त्र पूजन कराया। 

ये लोग रहे मौजूद 
करणी सेना के जिला अध्यक्ष सीतापुर मनोज सिंह चौहान, अशोक सिंह, मोनू सिंह, अजय सिंह, बाटू सिंह, शिवप्रताप सिंह, विनीत भदौरिया, हरिबंश भदौरिया, ललित सिंह, शिवम सिंह, उपेंद्र सिंह, अरविंद भदौरिया, जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच असीम विक्रम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू महासभा मनीष सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष भाजपा राघव हिन्दू, भाजपा के नीरज मिश्रा, विकास भदौरिया, नीलेश सिंह, विनोद सिंह, बालिस्टर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed