फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ECCE educators raised issues of honorarium and facilities

Lakhimpur Kheri News: ईसीसीई एजुकेटरों ने उठाईं मानदेय और सुविधाओं की समस्याएं

Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
ECCE educators raised issues of honorarium and facilities
​शिकायत करने पहुंची ईसीसीई एजुकेटर। संवाद
लखीमपुर खीरी। मानदेय भुगतान में अनियमितता और सेवा संबंधी सुविधाएं न मिलने से परेशान 50 से अधिक ईसीसीई एजुकेटरों ने शुक्रवार दोपहर बीएसए को संबोधित शिकायती पत्र बीईओ को सौंपा।
विज्ञापन

शिवानी, सोनिका, सौम्या, सरिता देवी, श्वेता वर्मा, रागिनी देवी, रीमा, संतोषी, सीमा और सरिता समेत एजुकेटरों ने मातृत्व, चिकित्सकीय, आकस्मिक और अन्य देय अवकाश के साथ पीएफ व सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

एजुकेटरों ने बताया कि कुछ महिला कर्मचारी 70 से 80 किलोमीटर दूर से विद्यालय आती हैं। सितंबर में प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और जनजीवन प्रभावित होने से 15 से 20 दिन तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या अब भी है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के बावजूद मोबाइल डाटा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---213 एजुकेटरों का चयन, सूची जारी-----
बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को 213 एजुकेटरों की सूची भी जारी की गई। चयनित अभ्यर्थियों से जरूरी दस्तावेज लेकर ज्वाइनिंग कराई जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि 213 एजुकेटरों के मिलने से शिक्षा व्यवस्था अधिक दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed