फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Earlier there were scams, now development is happening: JPS Rathore

पहले होते थे घोटाले, अब हो रहा विकास : जेपीएस राठौर

Fri, 13 Jun 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Earlier there were scams, now development is happening: JPS Rathore
प्रेसवार्ता के दौरान सरकार के 11 साल की उपलब्धियां बताते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। संवाद
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर जिले में बृहस्पतिवार को सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया था, जिसकी तरफ देश बढ़ रहा है। इन 11 सालों में सरकार ने सोच व तौर-तरीके बदलने का काम किया है। तुष्टिकरण की राजनीति को बदलकर सुशासन की बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और सफाई की व्यवस्था को सुधारने का काम किया। मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों, जवानों का सम्मान हो, इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। सबका साथ, सबका विकास करने का काम किया और राजनीति को आधार बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले घोटाले होते थे, अब विकास हो रहा है। इसका सीधा लाभ गरीब किसानों को मिल रहा है। मोदी आतंकवाद फैलाने वालों को युद्ध की तरह देखते हैं और उसका जवाब वैसे ही देने के लिए तैयार रहते हैं। पिछली सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन ऐसा किया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने गरीबों को उबारने का काम किया है। इस मौके पर उनके साथ विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, आशू मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, रिंकू शुक्ला, ज्ञान बाजपेई, रमेश मिश्रा, अभिषेक सिंह सोमू, दीपक पुरी आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed