फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   E-rickshaws will not ply on rural and highway routes

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण और हाईवे मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not ply on rural and highway routes
पलियाकलां। नगर पालिका क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन की सीमा तय कर दी गई है। अब ये निर्धारित मार्गों पर ही चल सकेंगे। ग्रामीण और हाईवे मार्गों पर सवारियां ले जाने पर कार्रवाई होगी। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम पुष्पक तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बस यूनियन ने बिना परमिट चलने वाले टैक्सी, मैजिक, टेंपो और ई-रिक्शा का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन वाहनों से धड़ल्ले से सवारियां ढोने के कारण बस स्वामियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ई-रिक्शा नगर पालिका क्षेत्र में टेहरा तिराहे से बस अड्डे, पलिया ब्लॉक से बस अड्डे, रिलायंस पेट्रोल पंप से बस अड्डे और सिंगहिया तिराहे से बस अड्डे तक ही चल सकेंगे। निर्धारित सीमा से बाहर सवारियां ले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया परमिट प्राप्त टैक्सियों को केवल सवारियां बैठाने और उतारने तक सीमित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोई टैक्सी गौरीफंटा बॉर्डर पार करती मिली तो उसे सीज किया जाएगा। टैक्सियों की छतों पर अनधिकृत कैरियर या स्टैंड बनाने और सामान लादने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में सीओ शिवम कुमार सिंह, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र, पलिया, मझगईं और चंदनचौकी के कोतवाली प्रभारी सहित बस यूनियन के पदाधिकारी जोरा सिंह, सतेंद्र पाल सिंह मांगट, इंद्रजीत सिंह गिल, हरदीप सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी और इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed