{"_id":"69a07cc86539e2454702674c","slug":"during-the-inspection-the-dm-noticed-protruding-stones-on-the-retaining-wall-and-potholes-on-the-newly-constructed-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169230-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निरीक्षण के दौरान डीएम को दिखे रिटेनिंग दीवार पर उभरे पत्थर, नवनिर्मित रास्ते में गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निरीक्षण के दौरान डीएम को दिखे रिटेनिंग दीवार पर उभरे पत्थर, नवनिर्मित रास्ते में गड्ढे
Thu, 26 Feb 2026 10:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के एमडी, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ कॉरिडोर की निर्माण प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान काम धीमी गति, रिटेनिंग दीवार पर उभरे पत्थर, नवनिर्मित रास्ते में गड्ढे दिखे। गुणवत्ता की परख के लिए सैंपलिंग के निर्देश दिए।
कॉरिडोर निरीक्षण के दौरान डीएम ने यूपीपीसीएल के एमडी एसके सिंह, विधायक अमन गिरि, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू आदि के साथ शिवम चौराहे से आंबेडकर तिराहा होते हुए वीआईपी मार्ग, परिक्षेत्र में नवनिर्मित कोबल स्टोन रास्ते, कानपुर धर्मशाला परिसर में निर्माणाधीन कैफेटेरिया का काम देखा। कॉरिडोर के वीआईपी द्वार से लेकर अंबेडकर तिराहे तक मार्ग का 540 मीटर लंबाई 9 मीटर चौड़ाई में वीआईपी मार्ग का निर्माण होना है। कुछ हिस्से पर मार्ग काफी सकरा है। इसके लिए डीएम ने तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद ईओ संजय कुमार को रास्ते की कम चौड़ाई को पूरा करने के लिए आस-पास के दुकानदारों और निवासियों को नोटिस देने का निर्देश दिया।
रिटेनिंग बाल पर जहां एक ओर भगवान शिव और सप्तर्षियों की कलाकृतियां उकेरी जा रही थी वहीं दीवार पर लगे पत्थर उभरा दिखा, परिक्षेत्र के नवनिर्मित कोबल स्टोन रास्ते पर कई जगह उखड़े पत्थर और गड्ढे दिखे। इसपर डीएम ने गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं अधिकारियों ने कॉरिडोर परिसर और परिक्षेत्र के जल निकास के स्रोत नालों, नालियों को संकरे व अतिक्रमण में दिखे। जल निकास का प्रबंध प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। कॉरिडोर परिसर और परिक्षेत्र में बरसात में जलभराव की विषम समस्या दशकों बरस से बनी है। निरीक्षण के बाद वीआईपी मार्ग के चौड़ीकरण और जल निकास के प्रबंध पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तहसील सभागार में बैठक कर मंथन किया। कार्यदायी संस्था को अप्रैल के अंत तक निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, युगांतर त्रिपाठी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।