फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Duplication of reverence in Saryu on Asadhi Amavasya

असाढ़ी अमावस्या पर सरयू में लगायी श्रद्धा की डुबकी

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
धौरहरा-खीरी।
धौरहरा-खीरी। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Duplication of reverence in Saryu on Asadhi Amavasya
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
अवध क्षेत्र में सरयू स्नान का है खासा महत्व 
विज्ञापन

असाढ़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में श्रद्धा की डुबकी लगायी। अवध क्षेत्र में असाढ़ी अमावस्या में सरयू स्नान का खासा महत्व माना जाता है। श्रद्धालु मानते है कि इस अमावस्या से सावन माह शुरू होने तक मां गौरी का और सावन माह भगवान शिव का होता है। आद्रा नक्षत्र में पड़ने वाली इस अमावस्या पर श्रद्धालु ब्राह्मणों और कन्याओं को खीर खिलाते हैं। किसान इस परंपरा का निर्वहन सदियों से करते चले आ रहे हैं। किसानों का मानना है ऐसा करने से धान की पैदावार अच्छी होती है। इस अमावस्या पर कस्बे सहित इलाके के श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और पुरोहितों को दान दिया। इसके अलावा भक्तों ने सरयू नदी से कांवड़ भर कर कफारा के श्री लीलानाथ मंदिर कस्बे के नागेश्वरनाथ मंदिर नारायणेश्वर मंदिर और जंगलीनाथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed