{"_id":"6862d04695304f49a709cc60","slug":"due-to-rising-water-of-nepali-rivers-water-entered-many-villages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-149437-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों का पानी बढ़ने से कई गांवों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों का पानी बढ़ने से कई गांवों में घुसा पानी
Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी में बरसात के बाद सड़क पर भरा पानी। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में रविवार रात से हो रही बारिश से धनगढ़ी सहित कैलाली जिले की मोहाना, कांद्रा, काढ़ा, कर्णाली व महाकाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में इन नदियों के आसपास गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे घरों में रखा अनाज, बर्तन समेत अन्य सामान भी भीग गया है।
कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका तहत वार्ड सात बेली गांव में सीताराम के घर में पानी भरने से चार लोगों को वहां से निकालकर पड़ोस के घर पहुंचाया गया। वार्ड 13 श्रीलंका गांव में भागीराम के घर से चार लोगों को डूबते हुए बचाकर स्कूल में रुकवाया गया है।
कैलाली जिला प्रशासन के सूचाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि वार्ड एक से दस तक के अलावा बस स्टैंड, विशालनगर, कैंपस मार्ग, शिवनगर आदि में करीब एक हजार घरों व दुकानों में पानी भरने से नुकसान हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियां हुई हैं। गोदावरी वार्ड स्थित सुप समावेशी आधारभूत स्कूल में भी पानी भर गया है। इससे अपंग छात्र-छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं।