फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to repairs at the sub-station, there was power failure for about three hours.

Lakhimpur Kheri News: उपकेंद्र पर रिपेयरिंग के चलते करीब तीन घंटे गुल रही बिजली

Sat, 30 Sep 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to repairs at the sub-station, there was power failure for about three hours.
छाउछ उपकेंद्र पर विद्युत लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। आने वाले त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को छाउछ उपकेंद्र पर विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम हुआ। इसके लिए करीब तीन घंटे कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों पर कस्बावासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके। इसलिए शुक्रवार को 132 केवीए की लाइन की रिपेयरिंग कराई गई। इसके लिए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई को बाधित कर अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर लाइनों को सही किया। इस दौरान शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल होने से शहर वासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर राजगढ़ मोहल्ले में नए खंभे लगाए जाने की वजह से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed