{"_id":"699a00cda8e7f35ea20eb7fd","slug":"due-to-other-programs-the-dm-could-not-reach-mohammadi-the-cdo-heard-the-complaints-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168820-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अन्य कार्यक्रमों के चलते मोहम्मदी नहीं पहुंच सकीं डीएम, सीडीओ ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अन्य कार्यक्रमों के चलते मोहम्मदी नहीं पहुंच सकीं डीएम, सीडीओ ने सुनीं शिकायतें
Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
छोटेलाल
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। मोहम्मदी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पहुंचना था, लेकिन जिला मुख्यालय पर कई प्रस्तावित कार्यक्रमों के चलते वे नहीं पहुंच सकीं। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
इधर, मोहम्मदी में डीएम के आने की सूचना पर क्षेत्र के काफी लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे और डीएम का इंतजार करने लगे। दोपहर 12 बजे के बाद पता चला कि डीएम नहीं आएंगी और सीडीओ ही शिकायत सुनेंगे। इसके बाद कुछ ने तो सीडीओ के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई फरियादी बिना शिकायत ही लौट गए। डीएम के न आने से मोहम्मदी तहसील में चार घंटे में मात्र 36 ही शिकायतें दर्ज हो सकीं।
इसमें पांच राजस्व की शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि समय से शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। विवाद की आशंका पर पुलिसबल को लेकर जाए। समाधान दिवस में कई ऐसे भी फरियादी पहुंचे जो इससे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इस बार भी उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई, ताकि निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 6
जमीन का पट्टे पर दबंग ने अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व टीम ने कब्जा दिलाने का प्रयास किया, लेकिन आज तक नहीं मिल रहा है। वे राइफल दिखाकर धमकी देते हैं। बोलते हैं कि खेत पर आए तो जान से मार देंगे।
-छोटेलाल, पिपरिया कप्तान
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो- 7
दो साल पहले जमीन का पट्टा मिला था, लेकिन आज तक नहीं मिल सका। दो सालों से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं है। भागदौड़ में काफी रुपये खर्च होने के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
-आयूब, पिपरिया कप्तान
-- -- -- -- -- -- --