फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Due to lack of cleaning of drains, there is a lot of dirt, many people in the village are ill

Lakhimpur Kheri News: नालियों की सफाई न होने से गंदगी की भरमार, गांव में कई बीमार

Wed, 04 Sep 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleaning of drains, there is a lot of dirt, many people in the village are ill
मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद
मझगईं। त्रिलोकपुर गांव में गंदगी की भरमार है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने की वजह से गांव के रास्तों और लोगों के घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव न होने से गांव में बुखार का प्रकोप है। करीब 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में अब तक स्वास्थ्य टीम भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर गांव में पानी निकास के लिए बनीं नालियां चोक हो चुकी हैं। इस कारण गंदा पानी मार्ग पर भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंदगी और जलभराव की वजह से गांव में करीब 20 लोग खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। गांव में स्वास्थ्यकर्मी भी नहीं पहुंचे हैं। न ही एंटीलार्वा का ही छिड़काव कराया गया है। बीमार पड़ने पर ग्रामीण झोलाछाप का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन





ये लोग हैं बुखार में

गांव निवासी उत्तम की पुत्री आरुषि बुखार से पीड़ित है। तीरथ राम की पांच वर्षीय पुत्री प्राची, सात वर्षीय सुमन, 14 वर्षीय लक्ष्मी देवी व पत्नी सुषमा भी बुखार की चपेट में हैं। रामस्वरूप की पत्नी खीला देवी व रामस्वरूप भी बुखार से परेशान हैं। गांव के ही 55 वर्षीय रामसागर, 50 वर्षीय बलराम के साथ ही रामकिशन निषाद का पूरा परिवार बुखार से तप रहा है। कई अन्य लोग भी बीमार हैं। गांव में अब तक स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीण बोले- डीएम से भी किया जा चुका है सफाई के लिए पत्राचार


ग्रामीण प्रेमलाल ने बताया कि दो माह पहले रास्ता बना था। नालियों का निर्माण नहीं किया गया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण और सफाई के लिए डीएम से भी पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दो माह पूर्व बनी इंटरलाकिंग सड़क भी जर्जर होने लगी है। घरों के सामने गंदा पानी जमा होता है।



चुन्नालाल ने बताया कि पानी निकास न होने के कारण गंदा पानी सड़क के साथ लोगों के घरों के सामने भरा रहता है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक महीने पूर्व खानापूर्ति कर दवा का छिड़काव कराया गया था, लेकिन वह भी मुख्य मार्ग पर कराया गया। न दवा का वितरण किया जा रहा और न ही नालियों की सफाई का कार्य हो रहा है।




ग्राम सभा मूसेपुर में गंदगी, ग्रामीणों ने सीएम को भेजा शिकायती पत्र
खमरिया। ब्लॉक धौरहरा की ग्रामसभा मूसेपुर के मजरा मुरावनपुरवा में गंदगी की भरमार है। नाली टूटी और खड़ंजा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

गांव के रामनरेश, अजय, कन्हैया मदन, पुरुषोत्तम आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि गांव में कूड़े के ढेर लगे हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण आए दिन घरों का गंदा पानी रास्ते पर भरा रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों ने प्रधान मुन्नालाल व ग्राम विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा से गांव के हालात पर चर्चा कर चुके हैं, लेकिन निष्कर्ष कुछ भी नहीं निकला। शिकायत करके हार चुके ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

मझगईं के त्रिलोकपुर में सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed