फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa tourist season Tourists will be able to do yoga amidst nature

UP: दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से, जंगल सफारी की सैर हुई सस्ती; प्रकृति की गोद में सैलानी कर सकेंगे योग

Fri, 27 Oct 2023 06:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 06:30 AM IST
सार

दुधवा में 15 नवंबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र में इस बार कई बदलाव दिख सकते हैं। नियमित योग करने वाले सैलानियों के लिए दुधवा पर्यटन परिसर में योगा प्लेटफार्म बनाया जाएगा ताकि सैलानी यहां योग कर सकें। इसके अलावा इस बार जंगल सफारी की दरों में 30 फीसदी कमी की गई है। 

विज्ञापन
Dudhwa tourist season Tourists will be able to do yoga amidst nature
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : स्रोत- वन विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार सफारी दरों में 30 फीसदी कमी होने के बाद सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ सैलानियों की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। सैलानियों के लिए दुधवा पर्यटन परिसर में योगा प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। पुस्तकालय और सेविनियर शॉप को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है। इस बार दुधवा पर्यटन को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना है।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 नवंबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र में कई बदलाव दिख सकते हैं। नियमित योग करने वाले सैलानियों के लिए इस बार दुधवा पर्यटन परिसर में योगा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। ताकि सैलानी अपनी सुविधानुसार जंगल भ्रमण से पहले योग कर सकें। यही नहीं दुधवा में चल रहे पुस्तकालय को उच्चस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए वन एवं वन्यजीवों से संबंधित और अच्छी पुस्तकें मंगाई जाएंगी। दुधवा पर्यटन परिसर में चल रही थारू उत्पाद से संबंधित सेविनियर शॉप को उच्चस्तरीय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dudhwa: सैलानियों के लिए खुशखबर... दुधवा में जंगल सफारी हुई सस्ती, नई दरें जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पर्यटन सत्र में दुधवा टाइगर रिजर्व ने कई सुधार करने का निर्णय लिया है। इस बार गाइडों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे सैलानियों को दुधवा की खूबियों को बेहतर ढंग से बता सकें। दुधवा के गेस्ट हाउस और थारू हटों और वाच टॉवरों को भी और बेहतर बनाया जाएगा। दुधवा को पूरी तरह पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त करने की योजना है। इसके लिए भ्रमण पर निकलने वाले सैलानियों को स्टेनलेस स्टील की बोतलों में आरओ का पानी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सैलानी भ्रमण के दौरान प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल न करें।

महिलाओं के हाथ होगी दुधवा कैंटीन की कमान
इस सत्र में सैलानियों को भोजन और नाश्ता थारू महिलाएं परोसती नजर आएंगी। सैलानियों के लिए दुधवा में चल रही कैंटीन का संचालन की जिम्मेदारी ठेकदारों के हाथ में नहीं, बल्कि इको विकास समिति की महिलाओं के हाथों में होगी। इससे इको विकास समिति से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी। अभी तक हर साल कैंटीन संचालन के लिए ठेका दिया जाता था। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसमें बदलाव का निर्णय लिया है। आने वाले पर्यटन सत्र से कैंटीन की व्यवस्था ठेकेदारों को न देकर इको विकास समिति की महिलाओं को दी जाएगी।

इको समितियां करेगी शहद का उत्पादन
दुधवा टाइगर रिजर्व ने इको समितियों को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। योजना के तहत समितियों की महिलाओं को दुधवा टाइगर रिजर्व मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स उपलब्ध कराएगा। महिलाएं मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन करेंगी। यह शुद्ध शहद सोविनियर शॉप पर बिकेगा। 

दुधवा आने वाले सैलानी यहां से दुधवा का शुद्ध शहद भी खरीद सकेगें। दुधवा में पर्यटन सत्र के दौरान थारू हस्तशिल्प का स्टाल लगता है। यहां से सैलानी थारू महिलाओं के हाथ की बनी आकर्षक कलाकृतियां खरीद कर अपने घरों की शोभा बढ़ाते हैं। अब सैलानी शुद्ध शहद के रूप में अच्छी सेहत का सामान और दुधवा की मिठास भी साथ ले जा सकेंगे।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के 15 नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र को सैलानियों के लिए अधिक सुविधाजनक, आकर्षक, रोमांचक बनाया जा रहा है। इस बार दुधवा पर्यटन परिसर में योगा प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा दुधवा के पर्यटन परिक्षेत्र को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed