फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa Tiger Reserve tourism season begins with Havan-Pujan in lakhimpur kheri

Dudhwa: हवन-पूजन के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू, पहले दिन निशुल्क घूमे सैलानी

Wed, 06 Nov 2024 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन सैलानियों को निशुल्क भ्रमण कराया गया। आयुष मंत्री व पलिया विधायक ने हरी झंडी दिखाकर सैलानियों को वाहनों से रवाना किया। 

विज्ञापन
Dudhwa Tiger Reserve tourism season begins with Havan-Pujan in lakhimpur kheri
दुधवा में जिप्सी से रवाना हुए सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का बुधवार को शुभारंभ कर दिया गया। आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पलिया विधायक रोमी साहनी के साथ विधि विधान से हवन-पूजन के बाद फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया। सुबह 11 बजे से पूजा अर्चना शुरू हुई और 11 बजकर 51 मिनट पर फीता काटा गया। 

विज्ञापन


शुभारंभ के बाद अतिथियों ने राजकीय हथिनी गंगाकली को गुड़, केला आदि खिलाकर आशीर्वाद लिया। सैलानी जंगल सफारी के वाहनों पर सवार हुए। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पहले दिन निशुल्क भ्रमण के लिए जंगल रवाना किया गया। बड़ी तादाद में स्थानीय सैलानियों की भी भीड़ लगी रही। स्कूली बच्चों ने रंगोली सजाई और उनको भी दुधवा का जंगल पहले दिन निशुल्क घुमाया गया।

विज्ञापन

कैसे पहुंचें दुधवा
लखनऊ से वाया सड़क मार्ग से सीतापुर, लखीमपुर, पलिया होते हुए दुधवा जाया जा सकता है। इसके अलावा शाहजहांपुर से खुटार, मैलानी, पलिया होते हुए सैलानी दुधवा पार्क तक पहुंच सकते हैं। बरेली से दुधवा आने के लिए पहले खुटार और उसके बाद मैलानी होते हुए पलिया व दुधवा जाया जा सकता है। हवाई यात्रा की अगर बात करें तो यहां से सबसे नजदीक का एयरपोर्ट लखनऊ है, जो कि दुधवा से 238 किलोमीटर की दूरी पर है। लखनऊ हवाई जहाज से आकर वहां से निजी वाहनों या फिर ट्रेन, बस से दुधवा पार्क पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन

90 गाइड दुधवा में सैलानियों को कराएंगे जंगल का भ्रमण
दुधवा नेशनल पार्क में इस बार गाइडों की परीक्षा का हर साल की तरह आयोजन किया गया था। इसमें दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा 90 गाइडों का चयन किया गया है। यह 90 गाइड दुधवा पार्क पहुंचने वाले सैलानियों को जंगल सफारी कराने के साथ ही दुधवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देने का काम करेंगे। पार्क प्रशासन की मानें तो 55 गाइड दुधवा और 35 गाइडों को किशनपुर रेंज में सैलानियों को भ्रमण करने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा करीब 60 जिप्सी व जीनान गाड़ियां भी सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराने के लिए तैयार की गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed