फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa strike range of personnel including executives

दुधवा कर्मियों की हड़ताल में रेंज अधिकारी भी शामिल

Wed, 17 Feb 2016 07:32 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 17 Feb 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa strike range of personnel including executives
 दुधवा कर्मियों के शस्त्र जमा करने के बाद दूसरे दिन बुधवार को रेंज अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो गए ।अब तक शासन की ओर से कर्मियों को मनाने का कोई प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएम के खिलाफ जिप्सी चालकों और नेचर गाइड ने 27 जनवरी से धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दुधवा पार्क कर्मी हड़ताल में शामिल हो गए। फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई न होने पर अपने-अपने शस्त्र और अन्य सामग्री जमा करने की चेतावनी दी थी। मांग पूरी नहीं हुईं तो उन्होंने मंगलवार को राजकीय शस्त्र, दुधवा में लगे कैमरों को जमा करा दिया। इससे दुधवा की सुरक्षा व्यवस्था ठप हो गई। बुधवार को पार्क की दस रेंजों के अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। अभी तक डिप्टी रेंजर, वन दरोगा, वन रक्षक, वाचर, अर्दली आदि ही शामिल हड़ताल में शामिल थे।
विज्ञापन

--
आज जमा कर देंगे पालतू हाथी
फेडरेशन के उपाध्यक्ष रामकुमार ने कहा है पूर्ण कार्य बहिष्कार है ऐसे में दुधवा के पालतू हाथियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हाथियों को मुख्यालय में जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लखनऊ में भूख हड़ताल 19 को
19 फरवरी को लखनऊ में फेडरेशन आफ फारेस्ट के पदाधिकारी और सदस्य प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ भूख हड़ताल में भाग लेंगे।
---
दुधवा मामले में दिया मिर्जा ने किया ट्वीट
अखिलेश को किया ट्वीट, कहा आपसे हैं उम्मीदें...
बिजुआ (लखीमपुर)। यूपी के इकलौते दुधवा नेशनल पार्क में चल रही रार की कहानी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ट्वीट कर यूपी के सीएम अखिलेश यादव से कहा कि ‘आपसे हैं उम्मीद, आप कुछ करिए’। यह ट्वीट मुंबई से प्रकाशित एक आनलाइन मैगजीन ‘डेली ओपेन टू ओपेनियन’ में दुधवा के बवाल और बाघों की मौत को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट के लिंक के साथ यादव अखिलेश नाम से सीएम के एकाउंट पर किया है।
दिया मिर्जा एनीमल लवर भी हैं। वह पहले भी कई बार जानवरों को बचाने वाली संस्थाओं के साथ सामने आ चुकी हैं। दिसंबर 2015 से चल रही दुधवा में डीएम और दुधवा कर्मचारियों, अधिकारियों के बीच चल रही रार को मुंबई से संचालित ‘डेली ओपेन टू ओपेनियन’ ई-मैगजीन में बड़े स्तर पर छापा गया है।

इस लेख में दुधवा में बाघों की मौत, आए दिन बाघ और मानव के बीच हो रहे संघर्ष को लेकर भी रिपोर्ट शामिल है। अब दिया मिर्जा ने इसी दुधवा को बचाने को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद जताई है। बता दें कि दिया मिर्जा 2010 में जब लखनऊ आईं थीं, तो उन्होंने लखनऊ के चिड़ियाघर से दो बाघ के शावकों को एडॉप्ट भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed