फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa's pet female elephant Tunga dies of disease

दुधवा के पालतू मादा हाथी तुंगा की बीमारी से मौत

Thu, 01 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa's pet female elephant Tunga dies of disease
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के दक्षिण सोनारीपुर रेंज सलूकापुर में कर्नाटक से आए आठ वर्षीय पालतू मादा हाथी तुंगा की लंबी बीमारी के चलते बुधवार सवेरे मौत हो गई। पार्क प्रशासन ने मृत हाथी का तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक पीके पांडेय ने बताया कि दक्षिण सोनारीपुर बेस कैंप में राजकीय मादा हाथी तुंगा पिछले कई महीनों से लीवर की बीमारी से ग्रसित था। पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर उसका लगातार इलाज कर रहे थे। बुधवार सवेरे अचानक तुंगा हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद दस बजे करीब उसकी मौत हो गई। मादा हाथी तुंगा की मौत के बाद राष्ट्रीय ब्याघ संरक्षण प्राधिकरण के मानक के अनुरूप गठित तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। इसमें पलिया के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ इस्लामुद्दीन, वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा डॉ राहुल और पार्क के डॉ दयाशंकर शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद मृत हाथी का बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया। इसके बाद मादा हाथी के शव को दफन कर दिया गया। इस मौके पर बेलरायां एसडीओ प्रदीप कुमार वर्मा, रोहित रवी, डब्ल्यडब्ल्यूएफ अनिल नायर, प्रभारी रेंजर सुरेंद्र कुमार, महावत इरशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्नाटक से वर्ष 2018 में लाई गई थी तुंगा
पलियाकलां। कर्नाटक से वर्ष 2018 में कई हाथियों को दुधवा नेशनल पार्क लाया गया था। इन हाथियों में तीन बच्चे भी शामिल थे। बताया गया है कि तुंगा की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed