फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa's elephants got a feast on World Elephant Day

Lakhimpur Kheri: विश्व हाथी दिवस पर दुधवा के 'गजराजों' की हुई दावत, अफसरों ने अपने हाथों से खिलाया

Tue, 12 Aug 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

विश्व हाथी दिवस पर दुधवा के राजकीय हाथियों की जमकर खातिरदारी हुई। दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन की ओर से हाथियों के लिए विशेष भोजन किया गया। फलों के साथ गुड़, चना, गन्ना, लौकी, कद्दू आदि खिलाया। 

विज्ञापन
Dudhwa's elephants got a feast on World Elephant Day
हाथियों को भोजन खिलाते अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में विश्व हाथी दिवस पर दुधवा नेशनल पार्क के 25 राजकीय हाथियों की दावत का इंतजाम पार्क प्रशासन की तरफ से किया गया। हाथियों को उनका पसंदीदा भोजन दिया गया। महावतों के साथ ही अधिकारियों ने भी पहुंचकर हाथियों को भोजन अपने हाथों से खिलाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने राजकीय हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसके बाद उनके महावतों को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क में मानसून पेट्रोलिंग, पर्यटन, गैंडा मॉनीटरिंग व मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान रेस्क्यू ऑपेरशन में दुधवा के राजकीय हाथियों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में विश्व हाथी दिवस पर उनकी खातिरदारी करने का कार्य दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन की ओर से किया गया। इससे पूर्व राजकीय हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण दक्षिण सोनारीपुर रेंज में आयोजित किया गया। जिसमें डीडी जगदीश आर, वार्डेन दुधवा महावीर सिंह, रेंजर दक्षिण सोनारीपुर सुरेंद्र कुमार आदि ने चिकित्सक डॉ मोहम्मद तलहा व फार्मासिस्ट संदीप कुमार के साथ हाथियों का चेकअप कराया और उसके बाद उनकी दावत का इंतजाम किया गया। 

विज्ञापन

हाथियों को गुड़, चना, गन्ना, कद्दू खिलाया 
अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर राजकीय हाथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की, जिसमें गुड़, चना, गन्ना, लौकी, कद्दू, कटहल आदि शामिल थे। दुधवा नेशनल पार्क के डीडी जगदीश आर ने बताया कि हाथियों के बारे में जागरूक करने के लिए पार्क क्षेत्र की विभिन्न रेंजों के स्कूलों व अन्य जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें हाथियों के बारे में विस्तार से जानकारियां बच्चों व ग्रामीणों को उपलब्ध कराईं गईं।

14 अगस्त से शुरू होगा अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण
डीडी जगदीश आर ने बताया कि दुधवा की संवेदनशीलता, भौगोलिक व जलवायु स्थितियों को देखते हुए पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी शुरू कराया जाएगा। 14 अगस्त से शिविर का शुभारंभ होगा। जिसमें सीएचसी अधीक्षक डाॅ भरत सिंह व उनकी टीम की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण करने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed