{"_id":"a1d9155619bf309bfa33ec86ea3bc0ca","slug":"dudhwa-refuses-to-strike-work-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से किया इनकार
पलियाकलां।
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलित दुधवा पार्क कर्मियों से मिलने रविवार को विधायक रोमी साहनी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों को हो रही दिक्कतों के मददेनजर आंदोलन खत्म करने की बात कही। आंदोलित कर्मियों ने विधायक की मांग को अस्वीकार कर दिया।
कर्मियों ने कहा कि बार-बार पार्क के नियमों और पूर्व में हुए समझौते का उल्लंघन कर उत्पीड़न किया जा रहा है। आए दिन उनसे अभद्रता की जाती है ऐसी सूरत में चुप रहना ठीक नहीं है। कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से पत्र भेजकर की गई है। बताया कि इसमें उन्होंने कहा है अगर 15 फरवरी तक कोई निर्णय नहीं किया गया तो वह 16 फरवरी को अपने राजकीय शस्त्र आदि जमा कर देंगे। विधायक ने इस दौरान कहा कि जो हो रहा है वह बेहद दुखद है। डीएम और पार्क कर्मियों के विवाद के बीच सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुधवा का नाम को भी बट्टा लग रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आगे आना चाहिए जिससे मतभेद खत्म हो सकें और दुधवा में पर्यटन बहाल हो । कहा कि धरना-प्रदर्शन को खत्म करवाने के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे।