फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa is the recent suffering, continuing movement of personnel

दुधवा का हाल हुआ बेहाल, कर्मियों का आंदोलन जारी

Mon, 08 Feb 2016 08:22 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Dudhwa is the recent suffering, continuing movement of personnel
आंदोलन के चलते दुधवा का हाल बेहाल हो गया है और सैलानियों का यहां आना तकरीबन बंद हो गया है, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों को मनाने के लिए कोई पुरजोर कोशिश नहीं की जा रही है। कर्मियों का कहना है कि उनकी मांग जब तक पूरी नहीं होती वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे। बोले-पहले भी उनको समझा कर शांत करा दिया गया लेकिन दोबारा फिर वही सब हुआ।
विज्ञापन

नवंबर वर्ष 2015 में  विवाद छिड़ा था और इसमें दुधवा के कर्मियों और डीडी ने डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे । इसको लेकर फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन छेड़ा था और इसको लेकर पार्क में पर्यटन भी ठप कर दिया गया था।  इसमें कर्मियों को समझाकर शांत करा दिया गया था और व्यवस्था पटरी पर आ गई थी। सैलानी आ-जा रहे थे लेकिन फिर 27 जनवरी को विवाद उठा और जिप्सी चालकों, बैरियर कर्मियों ने फिर डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसको लेकर करीब 11 दिन पूर्व फिर आंदोलन शुरू हुआ और नतीजतन पार्क का पर्यटन ठप हो गया। पर्यटन ठप होने से सैलानी लगतार वापस जा रहे हैं और इसके चलते पार्क को राजस्व को काफी चूना लग रहा है।  डीडी पीपी सिंह ने कोशिश भी की थी लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई और कर्मी हड़ताल पर डटे रहे। सोमवार को भी उन्होंने नारेबाजी और प्रदर्शन कर काम बंद रखे और कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को भी दुधवा में चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

--
ऑन लाइन बुकिंग करने से नाराज हैं कर्मी
फेडरेशन आफ फारेस्ट ने कहा है कि सैलानियों का यहां आना ऑन लाइन बुकिंग के कारण है जो नहीं होना चाहिए था। वहां खबर कर दी गई थी लेकिन इसके बाद भी वेबसाइट पर इसे नहीं डाला गया और बुकिंग की जा रही है। कहा कि इसमें कर्मियों की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed