{"_id":"604350c670ba252310f4652246d0d95f","slug":"dudhwa-end-session-in-just-one-day-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के सत्र समाप्ति में बस एक दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के सत्र समाप्ति में बस एक दिन शेष
पलियाकलां
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविख्यात दुधवा नेशनल पार्क का यह सत्र 15 जून को समाप्त हो रहा है। इसके बाद सैलानियों को दुधवा के अलौकिक वातावरण और यहां के दुर्लभ जीवों के दीदार 15 नवंबर से नए सत्र की ओपनिंग से ही सकेंगे। सत्र समाप्ति के अंतिम दिनो में यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचे।
दुधवा नेशनल पार्क का सत्र 15 नवंबर से 15 जून तक होता है। इस सत्र की समाप्ति को एक दिन बाकी है। पार्क प्रशासन ने सत्र समाप्ति की तैयारियां कर ली हैं। पार्क प्रशासन के मुताबिक यह सत्र पिछले सत्रों की तुलना में काफी बेहतर रहा। बता दें कि हर सत्र की तरह इस सत्र में भी काफी संख्या में वीआईपी आए। इसके साथ ही देशी-विदेशी सैलानियों ने भी इस सत्र में जंगल और जंगली जीवों का दीदार कर लुत्फ उठाया। पार्क प्रशासन ने इस सत्र में सैलानियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं भी की थीं। पहली पार महिला गाइडों की नियुक्ति भी की गई।
छह लाख की अधिक आय
इस बार करीब छह लाख रुपये ज्यादा आय होने की संभावना है। पार्क अधिकारियों के मुताबिक पिछले सत्र में 37 लाख रुपये की आय हुई थी, इस बार 43 लाख रुपये आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
बढ़ाई गई सुरक्षा
15 जून को मानसून सत्र के चलते होने वाली सत्र समाप्ति को देखते हुए पार्क सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा से लगी दुधवा की सीमाओं के निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है जो सत्र समाप्ति के बाद सघन पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही भीतरी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत कर टीम का गठन किया गया है।
डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा वीके सिंह ने बताया कि सत्र समाप्ति के बाद भारत नेपाल सीमा से लगी जंगल की सीमाओं पर सुरक्षा दृष्टि से टीमें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही भीतरी जंगली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी व्यवस्था की गई है। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र मे सैलानियों की संख्या बढ़ी है। पिछले सत्र की आय करीब 37 लाख थी जो अब तकरीबन 43 लाख होने की संभावना है।