{"_id":"648b627fb286f2be030023f4","slug":"dudhwa-closed-for-tourists-will-open-on-november-15-lakhimpur-news-c-4-1-182971-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सैलानियों के लिए बंद हुआ दुधवा, 15 नवंबर को खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सैलानियों के लिए बंद हुआ दुधवा, 15 नवंबर को खुलेगा
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार बृहस्पतिवार को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया। अंतिम दिन देशी सैलानियों की भीड़ ज्यादा दिखाई दी। जंगल भ्रमण के दौरान सैलानियों ने हिरन, गैंडा, भालू व हाथियों के झुंड का दीदार किया। हालांकि बाघ के दर्शन नहीं हो सके। देर शाम को दूसरी शिफ्ट का भ्रमण कराने के बाद पार्क का गेट बंद कर दिया गया है। अब 15 नवंबर को दुधवा पार्क को फिर से सैलानियों के लिए खोला जाएगा। अफसरों का कहना है कि अब पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
15 नवंबर को खुलने वाले दुधवा नेशनल पार्क के द्वार 15 जून को सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। 884 वर्ग किमी में फैले विशालकाय साल व सागौन के सौंदर्य को देखने के लिए हर साल यहां देशी व विदेशी सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। 15 जून को आखिरकार पार्क के मुख्य द्वार को बंद करने की घड़ी आ गई। शाम को पार्क के गेट सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए।
अंतिम दिन अलग-अलग शिफ्टों में भारी संख्या में सैलानियों को पार्क की सैर कराई गई। भालू, हाथियों का झुंड देखकर भी सैलानियों ने खुशी का इजहार किया। किशनपुर रेंज में तीन जिप्सियां भ्रमण को गईं। जिसमें बैठे सैलानियों ने हिरनों को स्वच्छंद विचरण करते देख काफी उत्साह जताया। अब पार्क के द्वार 15 नवंबर को दोबारा से खोले जाएंगे।
विज्ञापन
हाथी से गैंडा देखकर सैलानी हुए खुश
हाथी पर बैठकर गैंडा देखकर भी सैलानियों में काफी खुशी दिखाई दी। लखनऊ से आए सैलानियों ने बताया कि जहां गैंडा होता था वहां हाथी खुद रुक जाता था जिससे सैलानी गैंडा का दीदार आसानी से कर लेते थे। वहीं जिप्सियों से भी सैलानियों को गैंडों के दीदार कराए गए।
पेट्रोलिंग कर जंगल पर नजर रखेगा प्रशासन
दुधवा पार्क की विभिन्न रेंजों में तीन बाघ व एक तेंदुआ की मौत होने के बाद से पार्क प्रशासन पेट्रोलिंग के लिए सतर्क हो गया। पार्क बंद होने के बाद अब मानसून सत्र के तहत कार्य किया जाएगा। जिसमें पेट्रोलिंग को बढ़ाने के साथ ही जंगल के रास्तों को देखकर वन्यजीवों की सुरक्षा के और ज्यादा उपाय तराशे जाएंगे।
सैलानियों को दो शिफ्टों में पार्क का भ्रमण कराने के बाद दुधवा का पर्यटन सत्र समाप्त घोषित कर दिया गया है। अब मानसून सत्र होने के कारण जंगलों के रास्तों की व्यवस्थाएं देखी जाएंगी।
-डॉ रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क