फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

सठियाना रेंज में हुई ग्रासलैंड प्रजातियों की पहचान

Mon, 16 Dec 2019 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में ग्रासलैंड प्रबंधन को लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की तरफ से दो दिवसीय कार्यशाला में रविवार को सठियाना रेंज में भ्रमण कर घासों की प्रजातियां देखीं गईं। ग्रासलैंड प्रबंधन के बारे में चर्चा करने के साथ ही कार्ययोजना बनाकर कार्यशाला का समापन किया गया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन रेंज में ग्रासलैंड प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला के दूसरे दिन राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र कुमार पांडेय व मध्यप्रदेश के मुख्य वन संरक्षक रविकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ सठियाना रेंज का भ्रमण किया। यहां ग्रासलैंड प्रबंधन की तकनीक के लिए जरूरी कार्य किए गए। साथ ही प्रजातियों की पहचान भी की गई। इसके बाद दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ग्रासलैंड प्रबंधन और नियमित अनुश्रवण के लिए कार्ययोजना को तैयार किया गया। कार्ययोजना तैयार करने के बाद कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में एफडी संजय पाठक, डीडी मनोज सोनकर, डीडी बफर जोन डॉ. अनिल कुमार पटेल, वार्डेन एसके अमरेश, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ. मुदित गुप्ता, बोटैनिस्ट/बायोलॉजिस्ट डॉ. वीपी सिंह समेत दुधवा, करतनिया घाट, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन्यजीव प्रतिपालक तथा पर्यटन रेंज का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed