फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drunk man kills his friend with shovel in lakhimpur kheri

दोस्ती का कत्ल: पहले शराब पी फिर ले ली जान, वारदात के बाद थाने पहुंचा युवक; पुलिस से बोला- खेत में पड़ी है लाश

Mon, 03 Jul 2023 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 06:21 PM IST
सार

शराब पार्टी के दौरान नशे में धुत युवक ने फावड़े से दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके अन्य साथी भाग गए। जबकि आरोपी युवक खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से दोस्त की हत्या करने की बात कही तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। 

विज्ञापन
Drunk man kills his friend with shovel in lakhimpur kheri
भानु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त की फावड़े से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी थाने पहुंचा और बोला कि उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी है। खेत पर लाश पड़ा है। उसकी बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मढ़िया घाट चौकी के बेहड़ा जोरावर गांव निवासी 28 वर्षीय भानु पुत्र केदार कुशवाहा और मुंशीलाल में गहरी दोस्ती थी। साथ उठना-बैठना और पीना-खाना होता था। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात भानु और मुंशीलाल अपने कुछ साथियों के साथ गांव के बाहर खेत के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच नशे की हालत में दोनों में विवाद शुरू हो गया। मुंशीलाल ने पास में रखे फावड़े से भानु की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। इससे भानु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाने पहुंचा आरोपी, कबूला गुनाह 

भानु का लहूलुहान शव छोड़कर अन्य साथी भाग गए, जबकि दोस्त की हत्या कर मुंशीलाल खुद ही थाने पहुंच गया और अपना गुनाह भी कबूल लिया। इधर, जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय घटनास्थल पहुंचे। सीओ मितौली सुबोध जायसवाल भी आ गए। पुलिस को भानु के शव के पास खून से सना फावड़ा मिला।


ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान

पुलिस ने फावड़े को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुंशीलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार, भानु शराब व अन्य प्रकार के नशे का आदी था। इस वजह से घर पर न रहकर गांव में ही घूमता-फिरता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

सीओ सुबोध जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed