{"_id":"6ae82f80ff22dc91ea049d1b","slug":"drunk-husband-kills-wife-in-lakhimpur-kheri-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में वारदात: दंपती ने पी शराब, नशा चढ़ने पर हुआ झगड़ा, पति ने कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में वारदात: दंपती ने पी शराब, नशा चढ़ने पर हुआ झगड़ा, पति ने कर दी पत्नी की हत्या
Mon, 02 Nov 2026 12:07 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:07 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के मुनफ्फरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
चंद्रकली का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनफ्फरपुर में एक शख्स ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रविवार देर रात हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के वक्त पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
Trending Videos
पड़ोसी राधेश्याम और ज्वाला ने बताया कि गांव मुनफ्फरपुर निवासी हरिराम और उसकी पत्नी चंद्रकली (45 वर्ष) आए दिन शराब पीकर आपस में झगड़ा करते थे। पहले कई बार उन्होंने उनके झगड़े को शांत कराया था, लेकिन रोज-रोज के विवाद के कारण बाद में लोगों ने ध्यान देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में दिया वारदात को अंजाम
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात पति-पत्नी दोनों ने शराब पी। नशा चढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान हरिराम ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पसगवां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के गले के पास चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। नशा ही वारदात का कारण बना है। आरोपी पति हरिराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।