फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drug traders will protest against harassment

Lakhimpur Kheri News: उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करेंगे दवा व्यापारी

Fri, 09 Jun 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drug traders will protest against harassment
लखीमपुर खीरी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता बृहस्पतिवार को जिले में आए। उन्होंने प्रतिबंधित हुई 14 दवाओं के स्टॉक को लेकर कहा कि दुकानदार पर कार्रवाई हुई तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने बताया कि फुटकर दुकानदारों से प्रतिबंधित दवाएं वापस मंगवाकर कंपनियों को भेजने में करीब 60 दिन का समय लगेगा। ऐसे में दुकानों पर स्टॉक रहेगा। इसको लेकर यदि प्रशासन किसी दुकानदार का उत्पीड़न करता है तो वह इसकी सूचना संगठन को दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में प्रति वर्ष करीब 2,63,000 करोड़ का दवा कारोबार होता है। इसमें करीब 25000 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं बाजार में हैं। इन्हें नष्ट करने का भी अलग नियम है। शासन ने इनकी बिक्री तो बंद कर दी है लेकिन डॉक्टर अब भी ये दवाएं लिख रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, शरद मेहरोत्रा, अरविंद मिश्रा, सतीश गुप्ता, विवेक भल्ला, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed