फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drug addict sets fire to elderly Panda's bed

Lakhimpur Kheri News: नशेड़ी ने बुजुर्ग पंडा के बिस्तर में लगाई आग

Tue, 05 Dec 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Drug addict sets fire to elderly Panda's bed
गोकर्ण तीर्थ के तट पर जलाए गए बिस्तर कपड़ों को दिखाते पंडा रामकुमार।
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर के निकट गोकर्ण तीर्थ परिसर में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार रात अपने घाट पर सो रहे वृद्ध पंडा के बिस्तर में किसी नशेड़ी ने आग लगा दी। इसमें रामकुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी बमुश्किल जान बची।
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ के तट पर धार्मिक कर्मकांड कराकर जीविका चला रहे 65 वर्षीय पंडा रामकुमार ने बताया कि रविवार की शाम एक नशेड़ी व्यक्ति पड़ोस के एक पंडा से जबरन रुपये और बीड़ी मांग रहा था। मना करने पर गाली गलौज कर धमकी देते हुए चला गया। रात करीब 1:00 बजे जब रामकुमार सो रहे थे तभी किसी नशेड़ी ने बिस्तर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

इससे वह झुलस गए। शोर मचाने पर पड़ोस में सो रहे अन्य पंडों ने गोकर्ण तीर्थ के पानी से आग बुझाई। पड़ोस में ही एक बोतल मिली है। जिसमें पेट्रोल की गंध आ रही है। रामकुमार का कहना है कि वह उसका नाम तो नहीं जानते लेकिन पहचान लेंगे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एक सप्ताह पहले मालिकों की पांच दुकानों में भी आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडा-पुरोहितों ने की सुरक्षा की मांग
घटना के बाद पंडा कल्याण समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, श्यामू पंडित, मुन्नालाल भट्ट, सुनील कुमार, संजय पंडा, शालू पंडा, केके मिश्रा ने शासन प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जो कैमरे लगे हैं वह काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को भेजकर निरीक्षण कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किया जाएगा।

प्रवीण कुमार यादव, सीओ गोला
गोकर्ण तीर्थ परिसर में नशेड़ी समस्या बन गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

जनार्दन गिरि, अध्यक्ष शिव मंदिर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed