{"_id":"46cc052c6fe3961fb36719fae8d5acde","slug":"drizzle-the-weather-pleasant-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 04 Jun 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से निकली कड़ी धूप के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादल घिर आए। इसी दौरान ठंडी हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम कुछ देर के लिए खुशनुमा हो गया। बारिश रुकने के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इस दौरान घरों में गर्मी तो बाहर तरावट रही।
पिछले 15 दिनों से पड़ रही कड़ी धूप और गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिली। मौसम खुशनुमा हुआ तो लोगों ने घरों से बाहर निकलकर बूंदा-बांदी और मौसम की तरावट का आनंद लिया। हल्की बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि बारिश से पहले अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को मौसम की तरावट ने राहत दी।
दोपहर बाद बूंदाबांदी होने के बाद आसमान साफ हो गया। कुछ देर बाद चमकीली धूप निकल आई। इसके बाद शाम तक सूरज बादलों के बीच से अटखेलियां करता रहा। भले ही एक दिन के लिए सही बादल छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने से कड़ी धूप, लू और भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बे में गरुवार दोपहर 12 बजे के लगभग अचानक चली तेज हवाओं के बीच आसमान में काले बादल छा जाने से हल्की बूंदा-बांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी में जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।