{"_id":"6893594f1a62b9b1bf09f083","slug":"driver-did-stunt-with-jcb-on-the-highway-in-lakhimpur-kheri-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: चालक ने हाईवे पर जेसीबी से किया स्टंट, यातायात हुआ बाधित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: चालक ने हाईवे पर जेसीबी से किया स्टंट, यातायात हुआ बाधित, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
Wed, 06 Aug 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:02 PM IST
सार
जेसीबी चालक ने रील बनाने के लिए हाईवे पर स्टंट किया। उसने अपनी जान खतरे में डाली ही, राहगीरों के लिए खतरा बना। इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हाईवे पर जेसीबी से किया स्टंट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी में निघासन-सिंगाही हाईवे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जेसीबी चालक ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करना शुरू कर दिया। जेसीबी पर चालक ने रील बनाने के चक्कर में न सिर्फ यातायात बाधित किया, बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक जेसीबी को सड़क पर खतरनाक ढंग से घुमा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिंगाही तिराहे के पास की है। स्टंट के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर दोनों ओर से यातायात थम गया। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चालक की पहचान अलीम लकी के रूप में की जा रही है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय बताया जा रहा है। उसका इंस्टाग्राम अकाउंट इसी नाम से है, जिस पर यह वीडियो भी अपलोड किया गया था। वीडियो में जेसीबी पर बड़े अक्षरों में 'शेरनी' लिखा नजर आ रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। चालक की पहचान होते ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन