फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drinking water: hundreds of families with the help of a tanker

पेयजल : एक टैंकर के सहारे सैकड़ों परिवार

Sat, 22 Jul 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water: hundreds of families with the help of a tanker
टेंंकर से पानी भरते लोग
लखीमपुर खीरी। टू फेंसिंग से ट्यूबवेलों पर लगे मोटर फुंके हुए 96 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। नगर पालिका के अधिकारी भले ही पानी के टैंकर भेजने की बात कह रहे हो लेकिन एक टैंकर सैकड़ों परिवार की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। सप्लाई शुरू न होने की वजह से मोहल्लावासी सुबह से ही पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका में कम कर्मचारी और लगातार बरती जा रही लापरवाही से पांच मोहल्लों के सैकड़ों परिवार पानी को तरस रहे हैं। कई बार की शिकायत के बाद भी फुंके मोटरों को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। मोहल्ला अर्जुनपुरवा, शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, दुर्गापुरम् व हाथीपुर उत्तरी के सैकड़ों परिवारों को 96 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी नहीं नसीब हो सका।
विज्ञापन

उक्त मोहल्लों के ज्यादातर परिवार नगर पालिका पर ही निर्भर हैं। इसके बावजूद अधिकारी मामले में हीलाहवाली बरत रहे हैं। मोहल्ला दुर्गापुरम के लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद सुबह पालिका से एक टैंकर भेजा गया था। कुछ ही समय के बाद पानी समाप्त हो गया था। रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर एक दिन और नहीं सही हुए मोटर तो बढ़ेंगी दिक्कतें
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि एक दिन और सप्लाई नहीं शुरू हुई तो स्थित बद से बदतर हो सकती हैं। नगर पालिका के टैंकर से सभी घरों को पानी नहीं मिल संभव नहीं हो सकता है। इस समय तो वैसे भी भयंकर गर्मी के चलते पानी की खपत बढ़ी है। मोहल्ले के लोगों ने जल्द से जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed